Civil Services Examination · प्रश्न 43
निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके उपरांत दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 2 विश्व के दुखों को केवल भौतिक सहायता द्वारा मिटाया नहीं जा सकता। जब तक कि मनुष्य का स्वभाव न बदले, उसकी भौतिक आवश्यकताएँ सदैव बढ़ती रहेंगी, और दुखों को सदा अनुभव किया जाता रहेगा, और भौतिक सहायता की कोई भी मात्रा उन्हें पूर्णतः दूर नहीं कर सकेगी। समस्या का एकमात्र समाधान यह है कि मानव जाति को विशुद्ध बनाया जाए। अज्ञानता बुराई की जननी है, और उन सभी दुखों की भी, जिन्हें हम देखते हैं। मनुष्य को प्रकाश मिले, वे विशुद्ध और आत्मिक रूप से सशक्त एवं शिक्षित हों; केवल तभी दुनिया से दुख कम होंगे। हम देश के प्रत्येक घर को धर्मार्थ-शरणस्थल में बदल सकते हैं, हम धरती को अस्पतालों से भर सकते हैं, परन्तु जब तक मनुष्य का चरित्र परिवर्तित न होगा मानवीय दुख अनवरत बने रहेंगे। परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित धारणाएँ बनाई गई हैं : 1. लेखक मानवीय दुखों के उन्मूलन में भौतिक और सांसारिक सहायता को प्राथमिक महत्त्व देता है। 2. धर्मार्थ आवास, अस्पताल, इत्यादि मानवीय दुखों को एक बड़ी सीमा तक दूर कर सकते हैं। इन धारणाओं में कौन-सा/से वैध है/हैं ?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) न तो 1 न ही 2
मुख्य विचार: जाँचें कि क्या धारणा 1 और 2 लेखक के तर्क के अनुरूप हैं। धारणा 1: लेखक स्पष्ट कहता है कि भौतिक सहायता की कोई भी मात्रा दुखों को पूर्णतः दूर नहीं कर सकेगी और आत्मिक शुद्धता ही एकमात्र समाधान है ⇒ कथन 1 अमान्य है। धारणा 2: लेखक कहता है कि प्रत्येक घर को धर्मार्थ-शरणस्थल और धरती को अस्पतालों से भर देने पर भी बिना चरित्र परिवर्तन के दुख बने रहेंगे ⇒ कथन 2 अमान्य है। परिणाम: न तो धारणा 1 और न ही धारणा 2 वैध है। सही उत्तर: (d) न तो 1 न ही 2
