Civil Services Examination · प्रश्न 58
निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और आगे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद सदी के आखिरी 25 वर्षों के दौरान किए गए पारिस्थितिक अनुसंधानों ने खनन, राजमार्ग निर्माण और वन प्रदेशों में की जाने वाली ऐसी अन्य अन्तर्वेधी गतिविधियों के कारण हुए आवास खण्डन के हानिकर प्रभावों को सिद्ध किया है। जब जंगलों का एक बड़ा खण्ड और छोटे टुकड़ों में विखण्डित हो जाता है, तो इन सभी टुकड़ों के कोर मानवीय क्रियाकलापों के संपर्क में आ जाते हैं और इसका परिणाम होता है संपूर्ण वन प्रदेश का अपकर्ष। वनाच्छादित भू-प्रदेशों और गलियारों का सातत्य भंग हो जाता है जिससे वन्य-जीवन की अनेक विलोप-प्रवण जातियाँ प्रभावित होती हैं। इस प्रकार जैव-विविधता संरक्षण को सबसे गंभीर खतरा आवास-खण्डन से माना जाता है। खनन कम्पनियों को वन भूमि का तदर्थ अनुदान, साथ ही निरंकुश गैर-कानूनी खनन इस खतरे को और बढ़ा रहे हैं। इस परिच्छेद का केंद्र-बिन्दु क्या है ?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) आवास का विघटन
मुख्य विचार: परिच्छेद के सभी वाक्यों को जोड़ने वाले मुख्य विषय की पहचान करें। प्रमाण: परिच्छेद 'आवास खण्डन के हानिकर प्रभावों' से प्रारंभ होता है और बताता है कि 'जैव-विविधता संरक्षण को सबसे गंभीर खतरा आवास-खण्डन से माना जाता है।' विकल्प जाँच: गैर-कानूनी खनन (a) केवल अंतिम वाक्य में एक सहायक कारक है; (b) और (c) आंशिक बिंदु हैं। परिणाम: परिच्छेद का केंद्र-बिन्दु आवास का विघटन है। सही उत्तर: (d) आवास का विघटन
