UPSC PYQPrelims 2013

Civil Services Examination · प्रश्न 59

निर्देश: निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और आगे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद सदी के आखिरी 25 वर्षों के दौरान किए गए पारिस्थितिक अनुसंधानों ने खनन, राजमार्ग निर्माण और वन प्रदेशों में की जाने वाली ऐसी अन्य अन्तर्वेधी गतिविधियों के कारण हुए आवास खण्डन के हानिकर प्रभावों को सिद्ध किया है। जब जंगलों का एक बड़ा खण्ड और छोटे टुकड़ों में विखण्डित हो जाता है, तो इन सभी टुकड़ों के कोर मानवीय क्रियाकलापों के संपर्क में आ जाते हैं और इसका परिणाम होता है संपूर्ण वन प्रदेश का अपकर्ष। वनाच्छादित भू-प्रदेशों और गलियारों का सातत्य भंग हो जाता है जिससे वन्य-जीवन की अनेक विलोप-प्रवण जातियाँ प्रभावित होती हैं। इस प्रकार जैव-विविधता संरक्षण को सबसे गंभीर खतरा आवास-खण्डन से माना जाता है। खनन कम्पनियों को वन भूमि का तदर्थ अनुदान, साथ ही निरंकुश गैर-कानूनी खनन इस खतरे को और बढ़ा रहे हैं। वनाच्छादित भू-प्रदेशों तथा गलियारों का सातत्य बनाए रखने का क्या प्रयोजन है ? 1. जैव-विविधता का संरक्षण। 2. खनिज संसाधनों का प्रबंधन। 3. मानवीय क्रियाकलापों के लिए वन भूमि का अनुदान। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

  1. केवल 1

  2. 1 और 2

  3. 2 और 3

  4. 1, 2 और 3

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (A) केवल 1

व्याख्या

मुख्य विचार: परिच्छेद के अनुसार वनाच्छादित भू-प्रदेशों और गलियारों के सातत्य का उद्देश्य देखें। कथन 1: सातत्य भंग होने से विलोप-प्रवण जातियाँ प्रभावित होती हैं और जैव-विविधता संरक्षण को खतरा होता है ⇒ सातत्य बनाए रखने का प्रयोजन जैव-विविधता का संरक्षण है (1 सही है)। कथन 2 व 3: खनन और मानवीय क्रियाकलाप वनों के अपकर्ष के कारण हैं, सातत्य के उद्देश्य नहीं ⇒ 2 और 3 गलत हैं। परिणाम: केवल कथन 1 सही है। सही उत्तर: (a) केवल 1

उत्तर समझाने वाला चित्र