UPSC PYQPrelims 2013

Civil Services Examination · प्रश्न 76

प्रश्नांश के लिए निर्देश: नीचे एक प्रश्नांश दिया गया है जिसमें एक स्थिति का वर्णन है, जिसके पश्चात् उसके चार संभव उत्तर दिए गए हैं। जिस उत्तर को आप सर्वाधिक उपयुक्त मानते हैं, उसे आप अपने उत्तर के रूप में अंकित कीजिए। प्रत्येक प्रश्नांश के लिए केवल एक ही उत्तर चुनिए। उत्तरों का मूल्यांकन, दी गई स्थिति के लिए उपयुक्तता के स्तर के आधार पर किया जाएगा। दिल्ली में पंजीकृत व्यावसायिक टैक्सी से (दूसरे राज्य के) करीबी शहर की ओर जाते हुए, आपका टैक्सी चालक आपको बताता है कि चूँकि उसके पास उस शहर में टैक्सी चलाने का परमिट नहीं है अतः वह उसके परिवहन कार्यालय पर रुकेगा और चालीस रुपए प्रतिदिन का निर्धारित शुल्क अदा करेगा। काउंटर पर शुल्क अदा करते समय आप पाते हैं कि परिवहन लिपिक पचास रुपए अतिरिक्त वसूल रहा है जिसके लिए कोई रसीद नहीं दी जा रही है। आप अपनी बैठक के लिए जल्दी में हैं। इन परिस्थितियों में, आप क्या करेंगे ?

  1. काउंटर पर जाएँगे और लिपिक से वह धन वापस माँगेंगे जो उसने अवैध रूप से लिया है।

  2. कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे क्योंकि यह मामला टैक्सी चालक और कर अधिकारियों के बीच का है।

  3. घटना का संज्ञान लेंगे और बाद में सम्बन्धित अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट करेंगे।

  4. इसे एक साधारण मामला समझेंगे और भूल जाएँगे।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (A) काउंटर पर जाएँगे और लिपिक से वह धन वापस माँगेंगे जो उसने अवैध रूप से लिया है।

व्याख्या

मुख्य विचार: बैठक की शीघ्रता को ध्यान में रखते हुए अवैध वसूली/भ्रष्टाचार के विरुद्ध उचित कदम उठाएँ। विकल्प b व d का विलोपन: विकल्प (b) और (d) अवैध वसूली की अनदेखी करते हैं, जो एक जागरूक नागरिक के लिए अनुचित है। विकल्प a व c की तुलना: विकल्प (a) तत्काल काउंटर पर जाकर अवैध धन वापस माँगने की प्रत्यक्ष कार्यवाही है; विकल्प (c) बैठक की जल्दी को देखते हुए घटना का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट करने का व्यावहारिक विकल्प है। परिणाम: आधिकारिक UPSC उत्तर कुंजी में (a) और (c) दोनों को सही माना गया है। सही उत्तर: (a) काउंटर पर जाएँगे और लिपिक से वह धन वापस माँगेंगे जो उसने अवैध रूप से लिया है।

उत्तर समझाने वाला चित्र