Civil Services Examination · प्रश्न 77
प्रश्नांश के लिए निर्देश: नीचे एक प्रश्नांश दिया गया है जिसमें एक स्थिति का वर्णन है, जिसके पश्चात् उसके चार संभव उत्तर दिए गए हैं। जिस उत्तर को आप सर्वाधिक उपयुक्त मानते हैं, उसे आप अपने उत्तर के रूप में अंकित कीजिए। प्रत्येक प्रश्नांश के लिए केवल एक ही उत्तर चुनिए। उत्तरों का मूल्यांकन, दी गई स्थिति के लिए उपयुक्तता के स्तर के आधार पर किया जाएगा। एक व्यक्ति दूर दराज के एक गाँव में रहता है जहाँ पहुँचने के लिए बस से लगभग दो घंटे लगते हैं। इस ग्रामीण का पड़ोसी बहुत ताकतवर भूस्वामी है जो इस ग़रीब ग्रामीण की ज़मीन जबर्दस्ती हथियाना चाहता है। आप जिला मजिस्ट्रेट हैं और स्थानीय मंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक में व्यस्त हैं। ग्रामीण बस से और पैदल चलकर इतनी दूर से आपसे मिलने और उस ताकतवर भूस्वामी ज़मींदार से सुरक्षा हासिल कराने के लिए प्रार्थना-पत्र देने आया है। ग्रामीण सभा कक्ष के बाहर एक घंटे तक प्रतीक्षा करता रहा। आप बैठक से बाहर आते हैं और दूसरी बैठक के लिए जाने की शीघ्रता में हैं। ग्रामीण अपना प्रार्थना-पत्र देने के लिए आपके पीछे आने लगता है। आप क्या करेंगे ?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) अपने एक वरिष्ठ मातहत अधिकारी को बुलाकर निर्देश देंगे कि वह ग्रामीण की समस्या का हल निकाले।
मुख्य विचार: जिला मजिस्ट्रेट के रूप में व्यस्त बैठकों के बीच एक दूर-दराज़ से आए पीड़ित ग्रामीण की तत्काल सहायता सुनिश्चित करें। विकल्प a व b का विलोपन: ग्रामीण को दो घंटे और प्रतीक्षा कराना (a) या स्वयं कनिष्ठ अधिकारी के पास भेजना (b) असंवेदनशील है। विकल्प c व d की तुलना: वरिष्ठ मातहत अधिकारी को बुलाकर समस्या हल करने का निर्देश देना (c) या स्वयं प्रार्थना-पत्र लेकर कुछ प्रासंगिक प्रश्न पूछकर बैठक में जाना (d) — दोनों ही जिम्मेदार प्रशासनिक कदम हैं। परिणाम: आधिकारिक UPSC उत्तर कुंजी में (c) और (d) दोनों को सही माना गया है। सही उत्तर: (c) अपने एक वरिष्ठ मातहत अधिकारी को बुलाकर निर्देश देंगे कि वह ग्रामीण की समस्या का हल निकाले।
