UPSC PYQPrelims 2015

Civil Services Examination · प्रश्न 64

परिच्छेद – 4 जलवायु परिवर्तन एक ऐसा जटिल नीतिगत मुद्दा है जो वित्त पर व्यापक प्रभाव डालता है। जलवायु परिवर्तन से निपटने वाले हर प्रयास में अन्ततः लागत शामिल है। भारत जैसे देशों के लिए, अनुकूलन (अडेप्टेशन) तथा न्यूनीकरण (मिटीगेशन) की योजनाओं और परियोजनाओं के अभिकल्पन और कार्यान्वयन के लिए निधियन (फंडिंग) अत्यावश्यक है। निधि का अभाव अनुकूलन योजनाओं के कार्यान्वयन में एक बड़ी बाधा है। जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यूनाइटेड नेशन्स फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज) (UNFCCC) के अन्तर्गत बहुपक्षीय वार्ताओं में, विकासशील देशों द्वारा उनके घरेलू न्यूनीकरण तथा अनुकूलन कार्यों में संवर्धन के लिए अपेक्षित वित्तीय सहायता का पैमाना तथा परिमाण सघन चर्चा के विषय हैं। यह सम्मेलन विकसित देशों पर, वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों (GHGs) के जमाव में उनके योगदान को ध्यान में रखकर, वित्तीय सहायता का प्रावधान करने की समान रूप से जिम्मेदारी डालता है। इस कार्य की मात्रा तथा उसके लिए निधियों की आवश्यकता को देखते हुए, विकासशील देशों की मौजूदा तथा अनुमानित (प्रोजेक्टेड) आवश्यकताओं के लिए उनकी घरेलू वित्तीय संसाधन कम पड़ने की संभावना है। इस सम्मेलन (कन्वेंशन) की बहुपक्षीय क्रियाविधि के माध्यम से किया गया वैश्विक निधियन, न्यूनीकरण प्रयासों के वित्तीयन के लिए उनकी घरेलू क्षमता की वृद्धि करेगा। इस परिच्छेद के अनुसार, जलवायु परिवर्तन में विकासशील देशों की भूमिका के सन्दर्भ में UNFCCC के अन्तर्गत बहुपक्षीय वार्ताओं में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से, गहन चर्चा का/के विषय है/हैं? 1. अपेक्षित वित्तीय सहायता का पैमाना तथा परिमाण। 2. विकासशील देशों में जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाली उपज की हानि। 3. विकासशील देशों में न्यूनीकरण तथा अनुकूलन कार्यों का संवर्धन करना। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

  1. केवल 1

  2. केवल 2 और 3

  3. केवल 1 और 3

  4. 1, 2 और 3

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (C) केवल 1 और 3

व्याख्या

दिया गया है / अवधारणा: परिच्छेद 4 में UNFCCC के अन्तर्गत बहुपक्षीय वार्ताओं का उल्लेख है। परिच्छेद के पाँचवें वाक्य की जाँच: "UNFCCC के अन्तर्गत बहुपक्षीय वार्ताओं में, विकासशील देशों द्वारा उनके घरेलू न्यूनीकरण तथा अनुकूलन कार्यों में संवर्धन के लिए अपेक्षित वित्तीय सहायता का पैमाना तथा परिमाण सघन चर्चा के विषय हैं।" कथन 1, 2 और 3 का मूल्यांकन: कथन 1 (अपेक्षित वित्तीय सहायता का पैमाना तथा परिमाण) और कथन 3 (न्यूनीकरण तथा अनुकूलन कार्यों का संवर्धन करना) सीधे तौर पर दिए गए हैं। कथन 2 (उपज की हानि) का परिच्छेद में कोई उल्लेख नहीं है। परिणाम: अतः केवल कथन 1 और 3 सही हैं। सही उत्तर: (c) केवल 1 और 3

उत्तर समझाने वाला चित्र