UPSC PYQPrelims 2015

Civil Services Examination · प्रश्न 1

परिच्छेद – 1: मानव इतिहास ऐसे दावों और सिद्धान्तों से भरा पड़ा है, जो शासन करने का अधिकार केवल कुछ चुनिंदा नागरिकों तक सीमित करते हैं। अधिकांश लोगों को इसमें शामिल न करना इस आधार पर न्यायोचित ठहराया गया है कि मानव को, समाज की भलाई और राजनीतिक प्रक्रिया की व्यवहार्यता के लिए, न्यायसंगत रूप से पृथक्कृत किया जा सकता है। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, उपर्युक्त परिच्छेद में युक्ति (आर्ग्युमेंट) के एक अंश के रूप में न्यूनतम आवश्यक है?

  1. मानव, उसे प्रभावित करने वाली बाह्य वस्तुओं पर नियंत्रण पाने का प्रयास करता है।

  2. समाज में, 'अधिमानव (सुपरह्यूमन)' और 'अवमानव (सबह्यूमन)' होते हैं।

  3. सार्वजनीन नागरिक भागीदारी में अपवाद, पूरे तंत्र की क्षमता के लिए सहायक हैं।

  4. शासन करने में यह मान्यता निहित है कि अलग-अलग व्यक्तियों की क्षमताओं में असमानताएँ होती हैं।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (A) मानव, उसे प्रभावित करने वाली बाह्य वस्तुओं पर नियंत्रण पाने का प्रयास करता है।

व्याख्या

दिया है / मुख्य विचार: परिच्छेद उन सिद्धान्तों की चर्चा करता है जो समाज की भलाई और राजनीतिक व्यवहार्यता के लिए मनुष्यों को पृथक्कृत कर शासन कुछ चुनिंदा लोगों तक सीमित रखते हैं। चरण 2 ((b), (c), (d) की जाँच): पृथक्करण में 'अधिमानव/अवमानव' का भाव (b), तंत्र की क्षमता हेतु सार्वजनीन भागीदारी में अपवाद (c), और व्यक्तिगत क्षमताओं में असमानता (d) निहित हैं। चरण 3 ((a) का मूल्यांकन): बाह्य वस्तुओं पर नियंत्रण पाने का प्रयास परिच्छेद के राजनीतिक तर्क में कहीं भी शामिल नहीं है। परिणाम: कथन (a) युक्ति के अंश के रूप में न्यूनतम आवश्यक है। सही उत्तर: (a) मानव, उसे प्रभावित करने वाली बाह्य वस्तुओं पर नियंत्रण पाने का प्रयास करता है।

उत्तर समझाने वाला चित्र