UPSC PYQPrelims 2015

Civil Services Examination · प्रश्न 5

परिच्छेद – 5: खाद्य पदार्थ, उनको खाने वाले मनुष्यों की अपेक्षा, अधिक यात्रा करते हैं। किराना भण्डार और सुपर बाज़ार परिरक्षित (प्रिज़र्व्ड) और प्रसंस्कृत (प्रोसेस्ड) खाद्य पदार्थों से भरे पड़े हैं। तथापि, प्रायः उससे पर्यावरणीय खतरे भी बढ़ते हैं, जैसे लम्बी दूरी तक खाद्य पदार्थों के परिवहन से होने वाला प्रदूषण तथा प्रसंस्करण एवं परिवहन के दौरान खाद्य पदार्थ का व्यर्थ जाना, वर्षा-प्रचुर वनों का विनाश, पोषक अंश में कमी, परिरक्षण और पैकेजिंग की बढ़ी हुई माँग। खाद्य असुरक्षा भी बढ़ जाती है क्योंकि ये उत्पाद उन क्षेत्रों से आते हैं जो अपनी जनसंख्या को उपयुक्त खाद्य पदार्थ नहीं खिला पाते। उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? 1. क्षेत्रीय रूप से उगाए गए खाद्य पदार्थों का उपभोग करना और लंबी यात्रा से लाए गए खाद्य पदार्थों पर निर्भर न होना पर्यावरण-अनुकूली व्यवहार का एक हिस्सा है। 2. खाद्य प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) उद्योग हमारे प्राकृतिक संसाधनों (रिसोर्सेज़) पर बोझ डालता है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

  1. केवल 1

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों

  4. न तो 1, न ही 2

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (C) 1 और 2 दोनों

व्याख्या

दिया है / मुख्य विचार: परिच्छेद लंबी दूरी के खाद्य परिवहन और प्रसंस्कृत/परिरक्षित खाद्यों को प्रदूषण, बर्बादी, वर्षा-वनों के विनाश और पैकेजिंग की माँग से जोड़ता है। कथन 1 की जाँच: चूँकि लंबी यात्रा वाले खाद्य से पर्यावरणीय प्रदूषण और बर्बादी होती है, अतः क्षेत्रीय खाद्य का उपभोग पर्यावरण-अनुकूली व्यवहार है (सही)। कथन 2 की जाँच: खाद्य प्रसंस्करण, परिरक्षण और पैकेजिंग से संसाधनों की बर्बादी और वर्षा-वनों का विनाश होता है, जो प्राकृतिक संसाधनों पर बोझ है (सही)। परिणाम: कथन 1 और 2 दोनों सही हैं। सही उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों

उत्तर समझाने वाला चित्र