UPSC PYQPrelims 2015

Civil Services Examination · प्रश्न 4

परिच्छेद – 4: विश्व की बाल मृत्यु में लगभग पाँचवाँ भाग भारत का है। संख्या के आधार पर, यह दुनिया में सर्वाधिक बाल मृत्यु है — लगभग 16 लाख प्रति वर्ष। इनमें से, आधे से अधिक की जीवन के प्रथम मास में ही मृत्यु हो जाती है। जैसा कि अधिकारियों का विश्वास है, इसका कारण यह है कि स्तनपान और प्रतिरक्षीकरण (इम्यूनाइज़ेशन) से संबंधित आधारभूत स्वास्थ्य आचरणों के प्रसार के लिए कदम नहीं उठाए गए हैं। साथ ही, 2.6 करोड़ की विशाल गर्भधारण-योग्य जनसंख्या गर्भावस्था तथा प्रसव-पश्चात् के संकटपूर्ण समय के दौरान देखभाल से वंचित भी बनी रहती है। इसमें बाल विवाहों का प्रचलन, युवतियों में अरक्तता (अनीमिया) तथा किशोरावस्था की स्वच्छता पर विशेष ध्यान न होना भी शामिल है, जो सभी बाल मृत्यु दरों को प्रभावित करते हैं। उपर्युक्त परिच्छेद से, कौन-सा निर्णायक अनुमान (इनफेरेंस) निकाला जा सकता है?

  1. बहुत से भारतीय निरक्षर हैं इसलिए आधारभूत स्वास्थ्य आचरणों का मूल्य नहीं पहचानते हैं।

  2. भारत की जनसंख्या अति विशाल है और केवल सरकार ही लोक स्वास्थ्य सेवाओं का प्रबंधन नहीं कर सकती।

  3. मातृ स्वास्थ्य तथा बाल स्वास्थ्य सेवाओं को एकीकृत करने और सबको सुलभ कराने से इस समस्या को प्रभावी रूप से हल किया जा सकता है।

  4. गर्भधारण-योग्य महिलाओं का पोषण बाल मृत्यु दर को प्रभावित नहीं करता।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (C) मातृ स्वास्थ्य तथा बाल स्वास्थ्य सेवाओं को एकीकृत करने और सबको सुलभ कराने से इस समस्या को प्रभावी रूप से हल किया जा सकता है।

व्याख्या

दिया है / मुख्य विचार: भारत में उच्च बाल मृत्यु दर के कारण शिशु देखभाल (स्तनपान, टीकाकरण) और मातृ स्वास्थ्य (गर्भावस्था/प्रसवोत्तर देखभाल, अनीमिया, स्वच्छता) दोनों से जुड़े हैं। विकल्पों का परीक्षण: (a) निरक्षरता और (b) सरकार की असमर्थता का उल्लेख नहीं है; (d) युवतियों में अनीमिया के प्रभाव के ठीक विपरीत है। निर्णायक अनुमान: चूँकि मातृ और शिशु स्वास्थ्य के कारक आपस में जुड़े हैं, अतः दोनों सेवाओं का एकीकरण और सार्वभौमीकरण ही प्रभावी समाधान है। परिणाम: विकल्प (c) सही निर्णायक अनुमान है। सही उत्तर: (c) मातृ स्वास्थ्य तथा बाल स्वास्थ्य सेवाओं को एकीकृत करने और सबको सुलभ कराने से इस समस्या को प्रभावी रूप से हल किया जा सकता है।

उत्तर समझाने वाला चित्र