UPSC PYQPrelims 2015

Civil Services Examination · प्रश्न 2

परिच्छेद – 2: वर्ष 2050 तक, पृथ्वी पर जनसंख्या संभावित रूप से सात अरब (बिलियन) से बढ़ कर नौ अरब हो चुकी होगी। उन सबका पेट भरने के लिए — उपभोग के बदलते हुए प्रतिरूपों, जलवायु परिवर्तन, और कृषि-योग्य भूमि तथा पेय जल की सीमित मात्रा को ध्यान में रखते हुए — कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि खाद्य उत्पादन दुगुना करना पड़ेगा। हम इसे किस प्रकार उपलब्ध कर सकते हैं? विशेषज्ञ कहते हैं कि अपेक्षाकृत अधिक उपज देने वाली फसलों की किस्में तथा कृषि के अपेक्षाकृत अधिक कुशल तरीके निर्णायक होंगे। इसी प्रकार संसाधनों को कम-से-कम व्यर्थ जाने देना भी निर्णायक होगा। विशेषज्ञों का आग्रह है कि नगरों की अपशिष्ट जलधाराओं (वेस्ट स्ट्रीम्स) से पोषक-तत्त्वों और जल को पुनः प्राप्त किया जाए, एवम् कृषि भूमि का संरक्षण करें। वे कहते हैं कि निर्धन राष्ट्र अपने फसल भंडारण एवं पैकेजिंग में सुधार कर सकते हैं और समृद्ध राष्ट्र मांस जैसे संसाधन-सघन (रिसोर्स-इन्टेन्सिव) खाद्यों में कटौती कर सकते हैं। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, उपर्युक्त परिच्छेद का सर्वोत्तम सारांश रूप प्रस्तुत करता है?

  1. विश्व की जनसंख्या बहुत तेज़ी से बढ़ रही है।

  2. खाद्य सुरक्षा केवल विकासशील देशों में ही एक चिरस्थायी समस्या है।

  3. खाद्य के सन्निकट अभाव को पूरा करने के लिए विश्व के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं।

  4. खाद्य सुरक्षा एक लगातार बढ़ती हुई सामूहिक चुनौती है।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) खाद्य सुरक्षा एक लगातार बढ़ती हुई सामूहिक चुनौती है।

व्याख्या

दिया है / मुख्य विचार: 2050 तक 9 अरब लोगों का पेट भरने के लिए सीमित संसाधनों और जलवायु परिवर्तन के बीच खाद्य उत्पादन दोगुना करना होगा। सामूहिक भूमिका: परिच्छेद में कृषि वैज्ञानिकों, शहरों, निर्धन राष्ट्रों और समृद्ध राष्ट्रों — सभी के लिए अलग-अलग ज़िम्मेदारियाँ बताई गई हैं। अन्य विकल्पों का निरसन: (a) केवल एक तथ्य है; (b) गलत है क्योंकि समृद्ध राष्ट्र भी शामिल हैं; (c) निराशावादी है जबकि परिच्छेद समाधान सुझाता है। परिणाम: सर्वोत्तम सारांश यह है कि खाद्य सुरक्षा एक लगातार बढ़ती हुई सामूहिक चुनौती है। सही उत्तर: (d) खाद्य सुरक्षा एक लगातार बढ़ती हुई सामूहिक चुनौती है।

उत्तर समझाने वाला चित्र