UPSC PYQPrelims 2016

Civil Services Examination · प्रश्न 25

निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िये तथा उसके पश्चात् आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर परिच्छेद पर आधारित ही होना चाहिए। परिच्छेद: हम अपनी खाद्य-पूर्ति में जैव-विविधता की खतरनाक कमी देख रहे हैं। हरित क्रांति एक मिला-जुला वरदान है। समय के साथ-साथ, किसानों की निर्भरता व्यापक रूप से अपनाई गईं उच्च उपज वाली फसलों पर बहुत अधिक बढ़ती गई है और वे स्थानीय दशाओं से अनुकूलता रखने वाली किस्मों को छोड़ते गए हैं। विशाल खेतों में आनुवंशिकतः एकसमान (जेनेटिकली यूनिफॉर्म) बीजों की एक-फसली खेती से बढ़ी हुई उपज प्राप्त करने और भूख की तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। तथापि, उच्च उपज वाली किस्में आनुवंशिकतः दुर्बल फसलें भी होती हैं जिनके लिए मँहगे रासायनिक उर्वरकों और विषाक्त कीटनाशकों की जरूरत होती है। उगाए जा रहे खाद्य-पदार्थों की मात्रा बढ़ाने पर ही आज अपना ध्यान केंद्रित कर, हम अनजाने में स्वयम् को भावी खाद्य-अभाव होने के जोखिम में डाल चुके हैं। उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौनसा, सबसे तर्कसंगत और निर्णायक निष्कर्ष (इनफेरेंस) निकाला जा सकता है?

  1. अपनी कृषि पद्धतियों में हम केवल हरित क्रांति के कारण मँहगे रासायनिक उर्वरकों और विषाक्त कीटनाशकों पर अत्यधिक निर्भर हो गये हैं

  2. विशाल खेतों में उच्च उपज वाली किस्मों की एक-फसली खेती हरित क्रांति के कारण संभव है

  3. उच्च उपज वाली किस्मों की एक-फसली खेती करोड़ों लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने का एकमात्र तरीका है

  4. हरित क्रांति, दीर्घ काल में खाद्य-पूर्ति और खाद्य सुरक्षा में जैव-विविधता के लिए खतरा प्रस्तुत कर सकती है

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) हरित क्रांति, दीर्घ काल में खाद्य-पूर्ति और खाद्य सुरक्षा में जैव-विविधता के लिए खतरा प्रस्तुत कर सकती है

व्याख्या

मुख्य विचार: परिच्छेद के प्रारंभिक और अंतिम वाक्यों के तार्किक निष्कर्ष की पहचान करें। विकल्प a व c का निरसन: (a) में 'केवल' और (c) में 'एकमात्र' जैसे अतिवादी शब्दों का प्रयोग है जो परिच्छेद से समर्थित नहीं हैं। विकल्प d की पुष्टि: परिच्छेद बताता है कि हरित क्रांति की एक-फसली खेती से खाद्य-पूर्ति में जैव-विविधता घट रही है और भविष्य में खाद्य-अभाव का जोखिम पैदा हो रहा है। परिणाम: विकल्प (d) सर्वाधिक तर्कसंगत और निर्णायक निष्कर्ष है। सही उत्तर: (d) हरित क्रांति, दीर्घ काल में खाद्य-पूर्ति और खाद्य सुरक्षा में जैव-विविधता के लिए खतरा प्रस्तुत कर सकती है

उत्तर समझाने वाला चित्र