UPSC PYQPrelims 2016

Civil Services Examination · प्रश्न 34

निम्नलिखित सूचना पर विचार करते हुए आगे दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिये: छः बक्सों A, B, C, D, E और F को छः विभिन्न रंगों — बैंगनी, आसमानी, नीला, हरा, पीला और नारंगी से रंगा गया है और उन्हें बायें से दायें की ओर क्रम में रखा गया है (आवश्यक नहीं कि इसी क्रम के रंगों में रखे गए अथवा रंगे गए)। प्रत्येक बक्स में छः खेलों — क्रिकेट, हॉकी, टेनिस, गोल्फ, फुटबॉल और वॉलीबॉल की गेंदों में से कोई एक गेंद रखी गयी है (आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में)। गोल्फ की गेंद बैंगनी बक्स में है और वह D बक्स में नहीं है। बक्स A का, जिसमें टेनिस बॉल है, रंग नारंगी है और वह दायीं ओर के अन्त में रखा है। हॉकी की गेंद न तो बक्स D में है, न ही बक्स E में। बक्स C का, जिसमें क्रिकेट की गेंद है, रंग हरा है। हॉकी की गेंद वाला बक्स न तो नीले रंग से रंगा है, न ही पीले रंग से। बक्स C, दायीं ओर से पांचवें स्थान पर है और बक्स B के बगल में है। बक्स B में वॉलीबॉल है। हॉकी की गेंद वाला बक्स, गोल्फ की गेंद वाले और वॉलीबॉल वाले बक्सों के बीच में है। निम्नलिखित में से कौन-से बक्स में गोल्फ की गेंद है?

  1. F

  2. E

  3. D

  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) E

व्याख्या

C और A का स्थान: बायें से दायें 1 से 6 स्थानों में A (नारंगी, टेनिस) स्थान 6 पर है और C (हरा, क्रिकेट) दायें से 5वें अर्थात् स्थान 2 पर है। B, हॉकी और गोल्फ का स्थान: B (वॉलीबॉल) C के बगल में है और हॉकी, वॉलीबॉल व गोल्फ के बीच है ⇒ स्थान 3 = B (वॉलीबॉल), स्थान 4 = हॉकी, स्थान 5 = गोल्फ (बैंगनी), और स्थान 1 = फुटबॉल। स्थान 1, 4, 5 के बक्स: हॉकी (स्थान 4) D या E में नहीं है ⇒ स्थान 4 = F; गोल्फ (स्थान 5) D में नहीं है ⇒ स्थान 5 = E तथा स्थान 1 = D। परिणाम: गोल्फ की गेंद बक्स E में है। सही उत्तर: (b) E

उत्तर समझाने वाला चित्र