Civil Services Examination · प्रश्न 36
निम्नलिखित सूचना पर विचार करते हुए आगे दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिये: छः बक्सों A, B, C, D, E और F को छः विभिन्न रंगों — बैंगनी, आसमानी, नीला, हरा, पीला और नारंगी से रंगा गया है और उन्हें बायें से दायें की ओर क्रम में रखा गया है (आवश्यक नहीं कि इसी क्रम के रंगों में रखे गए अथवा रंगे गए)। प्रत्येक बक्स में छः खेलों — क्रिकेट, हॉकी, टेनिस, गोल्फ, फुटबॉल और वॉलीबॉल की गेंदों में से कोई एक गेंद रखी गयी है (आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में)। गोल्फ की गेंद बैंगनी बक्स में है और वह D बक्स में नहीं है। बक्स A का, जिसमें टेनिस बॉल है, रंग नारंगी है और वह दायीं ओर के अन्त में रखा है। हॉकी की गेंद न तो बक्स D में है, न ही बक्स E में। बक्स C का, जिसमें क्रिकेट की गेंद है, रंग हरा है। हॉकी की गेंद वाला बक्स न तो नीले रंग से रंगा है, न ही पीले रंग से। बक्स C, दायीं ओर से पांचवें स्थान पर है और बक्स B के बगल में है। बक्स B में वॉलीबॉल है। हॉकी की गेंद वाला बक्स, गोल्फ की गेंद वाले और वॉलीबॉल वाले बक्सों के बीच में है। फुटबॉल किस रंग के बक्से में है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) आंकड़े अपर्याप्त होने के कारण निर्धारित नहीं किया जा सकता
फुटबॉल का बक्स: व्यवस्था के अनुसार फुटबॉल प्रथम स्थान पर स्थित बक्स D में है। निश्चित रंग: चार बक्सों के रंग निश्चित हैं — C (हरा), F (आसमानी), E (बैंगनी) और A (नारंगी)। D और B के लिए शेष रंग: बक्स D और B के लिए पीला और नीला रंग शेष हैं, परंतु यह तय करने के लिए कोई शर्त नहीं है कि D पीला है या नीला। परिणाम: आंकड़े अपर्याप्त होने के कारण फुटबॉल वाले बक्से का रंग निर्धारित नहीं किया जा सकता। सही उत्तर: (c) आंकड़े अपर्याप्त होने के कारण निर्धारित नहीं किया जा सकता
