UPSC PYQPrelims 2016

Civil Services Examination · प्रश्न 64

निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िये तथा उसके पश्चात् आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर परिच्छेद पर आधारित ही होना चाहिए। परिच्छेद: यदि हम 2050 की ओर देखें जब हमें दो अरब अधिक लोगों को आहार खिलाने की आवश्यकता होगी, तो यह प्रश्न कि कौन सा आहार सर्वोत्तम है, एक नई अत्यावश्यकता बन गया है। आने वाले दशकों में हम जिन खाद्य पदार्थों को खाने के लिए चुनेंगे, उनके इस ग्रह के लिए गम्भीर रूप से बहुशाखन होंगे। सामान्य रूप से कहें तो समूचे विकासशील देशों में खानपान की जो मांस और डेरी उत्पाद के आहार के गिर्द ही घूमते रहने वाली प्रवृत्ति बढ़ रही है, वह भूमंडलीय संसाधनों पर, अपरिष्कृत अनाज, गिरी, फलों और सब्जियों पर निर्भर करने वाली प्रवृत्ति की तुलना में अधिक दबाव डालेगी। उपर्युक्त परिच्छेद से क्या निर्णायक सन्देश निकलता है?

  1. पशु आधारित खाद्य स्रोत की बढ़ती मांग हमारे प्राकृतिक संसाधनों पर अपेक्षाकृत अधिक बोझ डालती है।

  2. अनाजों, गिरी, फलों और सब्जियों पर आधारित आहार विकासशील देशों में स्वास्थ्य के लिए सर्वाधिक सुयोग्य है

  3. मनुष्य स्वास्थ्य मामलों को बिना ध्यान में रखे, समय समय पर अपनी खाने की आदतों को बदलते हैं

  4. भूमंडलीय परिप्रेक्ष्य में, हम अभी तक यह नहीं जानते कि कौनसा आहार हमारे लिए सर्वोत्तम है

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (A) पशु आधारित खाद्य स्रोत की बढ़ती मांग हमारे प्राकृतिक संसाधनों पर अपेक्षाकृत अधिक बोझ डालती है।

व्याख्या

मुख्य विचार: परिच्छेद के अंतिम वाक्य में निहित मुख्य संदेश की पहचान करें। पाठ का विश्लेषण: परिच्छेद स्पष्ट कहता है कि मांस और डेरी उत्पादों पर आधारित खानपान की बढ़ती प्रवृत्ति भूमंडलीय संसाधनों पर अनाज, गिरी, फल व सब्जियों की तुलना में अधिक दबाव डालेगी। अन्य विकल्पों का निरसन: स्वास्थ्य संबंधी दावे (b, c) परिच्छेद में नहीं हैं और (d) परिच्छेद के निष्कर्ष के विपरीत है। परिणाम: पशु आधारित खाद्य स्रोत की बढ़ती मांग हमारे प्राकृतिक संसाधनों पर अपेक्षाकृत अधिक बोझ डालती है। सही उत्तर: (a) पशु आधारित खाद्य स्रोत की बढ़ती मांग हमारे प्राकृतिक संसाधनों पर अपेक्षाकृत अधिक बोझ डालती है।

उत्तर समझाने वाला चित्र