UPSC PYQPrelims 2016

Civil Services Examination · प्रश्न 65

निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िये तथा उसके पश्चात् आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर परिच्छेद पर आधारित ही होना चाहिए। परिच्छेद: सभी मनुष्य शैशवावस्था में माँ के दूध को पचाते हैं, परन्तु 10,000 वर्ष पहले मवेशियों की पालन प्रणाली के आरम्भ होने तक, शिशुओं को एक बार दूध छुड़ाने पर उनको दूध पचाने की आवश्यकता नहीं होती थी। इसके परिणामस्वरूप उनमें लैक्टेज एंजाइम का बनना बंद हो गया, जो लैक्टोज़ शर्करा को सरल शर्कराओं में तोड़ता है। मानव के मवेशी चराने की प्रणाली आरम्भ होने के बाद दूध को पचाना अत्याधिक लाभदायक हो गया और यूरोप, मध्यपूर्व (मिडिल ईस्ट) और अफ्रीका में मवेशी चराने वालों में स्वतन्त्र रूप से लैक्टोज़ सहन-शक्ति का विकास हुआ। चीनी और थाई लोग जो मवेशियों पर निर्भर नहीं थे, वे लैक्टोज़ असहनशील बने हुए हैं। उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौनसी सर्वाधिक तार्किक पूर्वधारणा प्राप्त की जा सकती है?

  1. लगभग 10,000 वर्ष पहले विश्व के कुछ भागों में पशुपालन शुरू हुआ

  2. एक समुदाय में खाने की आदतों में स्थायी परिवर्तन, समुदाय के सदस्यों में आनुवंशिक परिवर्तन ला सकता है

  3. केवल लैक्टोज़ सहनशील लोगों में ही अपने शरीरों में सरल शर्कराओं को पाने की क्षमता होती है

  4. जो लोग लैक्टोज़ सहनशील नहीं होते, वे किसी भी डेरी उत्पाद को नहीं पचा सकते

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) एक समुदाय में खाने की आदतों में स्थायी परिवर्तन, समुदाय के सदस्यों में आनुवंशिक परिवर्तन ला सकता है

व्याख्या

मुख्य विचार: मवेशी पालन (आहार में परिवर्तन) और लैक्टोज़ सहन-शक्ति के विकास को जोड़ने वाली मूल जैविक पूर्वधारणा की पहचान करें। पाठ का विश्लेषण: जिन समुदायों ने मवेशी चराने और दूध के उपभोग की स्थायी आदत अपनाई, उनमें लैक्टोज़ सहन-शक्ति का आनुवंशिक विकास हुआ, जबकि अन्य समुदायों में नहीं। अन्य विकल्पों का निरसन: (a) केवल एक प्रत्यक्ष कथन है, जबकि (c) और (d) अतिवादी एवं गलत हैं। परिणाम: किसी समुदाय की खाने की आदतों में स्थायी परिवर्तन उसके सदस्यों में आनुवंशिक परिवर्तन ला सकता है। सही उत्तर: (b) एक समुदाय में खाने की आदतों में स्थायी परिवर्तन, समुदाय के सदस्यों में आनुवंशिक परिवर्तन ला सकता है

उत्तर समझाने वाला चित्र