Civil Services Examination · प्रश्न 1
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद—1 जलवायु परिवर्तन से एक चीज़ जो अकाट्य रूप से होती है, वह ऐसी घटनाओं का घटित होना या बढ़ना है जिनसे संसाधनों के कम होते जाने में और तेजी आती है। इन घटते जाते संसाधनों के ऊपर होने वाली प्रतिस्पर्धा के परिणामस्वरूप राजनीतिक या और भी हिंसक संघर्ष सामने आता है। संसाधन-आधारित संघर्ष शायद ही कभी खुलेआम हुए हैं, इसलिए उन्हें विलग रूप में देखना कठिन होता है। इसके बजाय वे ऊपरी परतें ओढ़कर राजनीतिक रूप से कहीं अधिक स्वीकार्य रूप में सामने आते हैं। जल-जैसे संसाधनों के ऊपर होने वाले संघर्ष प्रायः पहचान या विचारधारा के वेश का लबादा ओढ़े रहते हैं। उपर्युक्त परिच्छेद का निहितार्थ क्या है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) पर्यावरणीय मुद्दे संसाधनों पर दबाव बनाए रखने और राजनीतिक संघर्ष में योगदान करते हैं।
मुख्य विचार: परिच्छेद जलवायु परिवर्तन (पर्यावरणीय मुद्दे) को घटते संसाधनों और उससे उत्पन्न राजनीतिक या हिंसक संघर्ष से जोड़ता है। परिच्छेद विश्लेषण: प्रथम दो वाक्यों के अनुसार जलवायु परिवर्तन से संसाधनों में कमी आती है ⇒ घटते संसाधनों पर प्रतिस्पर्धा से राजनीतिक संघर्ष उत्पन्न होता है। विकल्प उन्मूलन: विकल्प (a), (b) और (d) में 'सदैव', 'कोई राजनीतिक हल नहीं' और 'समाधान नहीं हो सकता' जैसे अतिवादी कथन हैं जो परिच्छेद में नहीं हैं। निष्कर्ष: पर्यावरणीय मुद्दे संसाधनों पर दबाव बनाए रखने और राजनीतिक संघर्ष में योगदान करते हैं। सही उत्तर: (c) पर्यावरणीय मुद्दे संसाधनों पर दबाव बनाए रखने और राजनीतिक संघर्ष में योगदान करते हैं।
