Civil Services Examination · प्रश्न 4
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए और उसके नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद—4 लोग क्यों खुले में शौच जाना ज्यादा पसंद करते हैं और शौचालय रखना नहीं चाहते, या जिनके पास शौचालय है वे उसका उपयोग कभी-कभी ही करते हैं? हाल के अनुसंधान से दो खास बातें सामने आई हैं : शुद्धता और प्रदूषण के विचार, और न चाहना कि गड्ढे या सेप्टिक टैंक भरें, क्योंकि उन्हें खाली करना होता है। ये वे मुद्दे हैं जिन पर कोई बात नहीं करना चाहता, लेकिन यदि हम खुले में शौच की प्रथा का उन्मूलन करना चाहते हैं, तो इन मुद्दों का सामना करना होगा और इनसे समुचित तरीके से निपटना होगा। उपर्युक्त परिच्छेद से, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक निर्णायक सन्देश व्यक्त होता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) लोगों को समझना होगा कि शौचालय का उपयोग और गड्ढों का खाली किया जाना शुद्धता की बात है न कि अशुद्धता की।
मुख्य विचार: परिच्छेद के अनुसार शुद्धता-प्रदूषण की धारणा और गड्ढे खाली करने से बचना शौचालय के उपयोग में मुख्य बाधाएँ हैं। परिच्छेद विश्लेषण: खुले में शौच की प्रथा को समाप्त करने के लिए इन मुद्दों का सामना करना होगा ⇒ लोगों को समझना होगा कि शौचालय का उपयोग और गड्ढे खाली करना शुद्धता है, अशुद्धता नहीं। विकल्प उन्मूलन: विकल्प (a) और (c) कहते हैं कि विचार/आदतें बदली नहीं जा सकतीं जो परिच्छेद के विपरीत है; (d) का उल्लेख नहीं है। निष्कर्ष: लोगों को समझना होगा कि शौचालय का उपयोग और गड्ढों का खाली किया जाना शुद्धता की बात है न कि अशुद्धता की। सही उत्तर: (b) लोगों को समझना होगा कि शौचालय का उपयोग और गड्ढों का खाली किया जाना शुद्धता की बात है न कि अशुद्धता की।
