Civil Services Examination · प्रश्न 61
निम्नलिखित 7 (सात) प्रश्नांशों के लिए निर्देश : निम्नलिखित सात परिच्छेदों को पढ़िए और उनके नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए। परिच्छेद—1 वायु गुणता सूचकांक [एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)] बहुत से वायु प्रदूषकों की मापों को एकल संख्या अथवा अनुमानांक (रेटिंग) में जोड़कर दिखाने का एक तरीका है। आदर्श रूप में, इस सूचकांक को सतत रूप से अद्यतन (अपडेट) बनाए रखा जाता है और यह विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध रहता है। AQI सर्वाधिक उपयोगी तब होता है जब बहुत सारे प्रदूषण-आँकड़े एकत्रित किए जा रहे हों, और जब प्रदूषण के स्तर, हमेशा तो नहीं, लेकिन आमतौर पर निम्न रहते हों। इन दशाओं में, यदि प्रदूषण-स्तर कुछ दिनों के लिए अचानक बढ़ जाए, तो जनता वायु गुणता चेतावनी की प्रतिक्रिया में शीघ्रता से निरोधक कार्रवाई (जैसे कि घर के भीतर रहना) कर सकती है। दुर्भाग्य से, शहरी भारत की हालत ऐसी नहीं है। कई बड़े भारतीय शहरों में प्रदूषण-स्तर इतने अधिक होते हैं कि वे वर्ष के ज्यादातर दिनों में स्वास्थ्य के मानकों अथवा नियामक मानकों से ऊपर बने रहते हैं। यदि हमारा सूचकांक दिन पर दिन 'लाल/खतरनाक' दायरे में बना रहता है, तो किसी के लिए भी ज्यादा कुछ करने लायक नहीं रहता सिवाय इसके कि इनकी उपेक्षा करने की आदत बना लें। उपर्युक्त परिच्छेद से, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तार्किक और तर्कसंगत निष्कर्ष (इन्फरेंस) निकाला जा सकता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) हमारे बड़े शहरों के बहुत-से निवासियों के लिए वायु गुणता सूचकांक सहायक नहीं है।
मुख्य विचार: परिच्छेद बताता है कि AQI तब उपयोगी होता है जब प्रदूषण सामान्यतः कम हो और कभी-कभार बढ़े, परंतु शहरी भारत में प्रदूषण वर्ष भर उच्च बना रहता है। परिच्छेद विश्लेषण: चूँकि कई बड़े भारतीय शहरों में सूचकांक दिन-पर-दिन 'लाल/खतरनाक' दायरे में ही रहता है, इसलिए नागरिकों के लिए यह व्यावहारिक रूप से सहायक नहीं रह जाता। विकल्प उन्मूलन: (a) सरकारों पर दोषारोपण परिच्छेद में नहीं है; (b) 'बिल्कुल आवश्यकता नहीं' अतिवादी है; (d) जन-जागरूकता का उल्लेख नहीं है। निष्कर्ष: हमारे बड़े शहरों के बहुत-से निवासियों के लिए वायु गुणता सूचकांक सहायक नहीं है। सही उत्तर: (c) हमारे बड़े शहरों के बहुत-से निवासियों के लिए वायु गुणता सूचकांक सहायक नहीं है।
