UPSC PYQPrelims 2018

Civil Services Examination · प्रश्न 30

परिच्छेद—2 जलवायु परिवर्तन का सामना करने और उत्पादक कृषि, वानिकी तथा मत्स्यपालन को सुनिश्चित करने के लिए प्राकृतिक परिसम्पत्तियों की विविधता की आवश्यकता होगी। उदाहरण के लिए, ऐसी फसल किस्मों की आवश्यकता है जो सूखा, गर्मी और बढ़ी हुई CO₂ के अंतर्गत अच्छा निष्पादन करें। लेकिन फसलों को चुनने के लिए निजी-क्षेत्र और किसान-प्रेरित प्रक्रिया अतीत अथवा वर्तमान दशाओं में अपनाई गई एकरूप किस्मों का समर्थन करती है न कि उन किस्मों का जो अपेक्षाकृत गर्म, आर्द्र अथवा शुष्क दशाओं में सतत उच्च उत्पादन देने में समर्थ हैं। वर्तमान फसलों, नस्लों और उनके वन्य संबंधियों के आनुवंशिक संसाधनों की अपेक्षाकृत व्यापक निकायों (पूल) को संरक्षित रखने के लिए त्वरित प्रजनन कार्यक्रमों की आवश्यकता है। अपेक्षाकृत अक्षुण्ण पारितंत्रों, जैसे कि वनारोपित जलग्रहण-क्षेत्र, मैंग्रोव, आर्द्रभूमियाँ जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को रोक सकते हैं। बदलती हुई जलवायु के अंतर्गत ये पारितंत्र स्वयं संकट में हैं और प्रबंधन उपागमों को अपेक्षाकृत अधिक पूर्व-सक्रिय और अनुकूली बनाना होगा। प्राकृतिक क्षेत्रों के बीच के संयोजनों, जैसे कि प्रवासन गलियारों, की आवश्यकता जातियों की गतिशीलता सुकर बनाने के लिए होगी जिससे कि जलवायु परिवर्तन का सामना किया जा सके। उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-से, जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए सहायक होंगे? 1. प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण 2. अपेक्षाकृत व्यापक जीन पूल का संरक्षण 3. विद्यमान फसल प्रबंधन पद्धतियाँ 4. प्रवासन गलियारे नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1, 2 और 3

  2. केवल 1, 2 और 4

  3. केवल 3 और 4

  4. 1, 2, 3 और 4

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) केवल 1, 2 और 4

व्याख्या

दिया गया है: परिच्छेद—2 में जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए आवश्यक उपायों का वर्णन किया गया है। कथन 1, 2 और 4 की जाँच: परिच्छेद में 'वनारोपित जलग्रहण-क्षेत्र, मैंग्रोव, आर्द्रभूमियाँ' (प्राकृतिक जल स्रोत = 1), 'आनुवंशिक संसाधनों के व्यापक पूल को संरक्षित रखने' (व्यापक जीन पूल = 2), तथा 'प्रवासन गलियारों' (4) को सहायक बताया गया है। कथन 3 की जाँच: परिच्छेद के अनुसार वर्तमान फसल चयन/प्रबंधन प्रक्रिया केवल अतीत या वर्तमान दशाओं की एकरूप किस्मों का समर्थन करती है, जो नई जलवायु दशाओं के लिए उपयुक्त नहीं है। निष्कर्ष: कथन 3 को हटाने पर केवल 1, 2 और 4 सही हैं। सही उत्तर: (b) केवल 1, 2 और 4

उत्तर समझाने वाला चित्र