UPSC PYQPrelims 2018

Civil Services Examination · प्रश्न 33

परिच्छेद—4 कुछ लोगों का विश्वास है कि नेतृत्व एक ऐसा गुण है जो या तो जन्म से होता है या बिलकुल नहीं होता। यह सिद्धांत मिथ्या है, क्योंकि नेतृत्व की कला अर्जित की जा सकती है और अवश्य ही सिखाई जा सकती है। यह खोज युद्ध के समय में की गई है और प्राप्त परिणाम प्रशिक्षकों को भी आश्चर्य में डाल सकते हैं। बायें जाने या दायें जाने के विकल्पों का सामना होने पर, हर सैनिक जल्दी ही समझ जाता है कि किसी भी तरफ जाने का एक त्वरित निर्णय लेना अंतहीन चर्चा में लगे रहने से बेहतर है। किसी भी दिशा का एक दृढ़ चुनाव कर लें तो उसमें सही होने का तब भी संयोग हो सकता है जबकि कुछ न करना लगभग निश्चित तौर पर गलत है। इस परिच्छेद के लेखक का यह मत है कि

  1. नेतृत्व को केवल युद्ध के अनुभव से ही सिखाया जा सकता है

  2. नेतृत्व को अर्जित भी किया जा सकता है साथ ही सिखाया भी जा सकता है

  3. प्रशिक्षण के परिणाम दिखाते हैं कि अपेक्षा से अधिक लोग नेतृत्व अर्जित कर लेते हैं

  4. कठिन प्रशिक्षण के बावजूद बहुत कम नेता बनते हैं

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) नेतृत्व को अर्जित भी किया जा सकता है साथ ही सिखाया भी जा सकता है

व्याख्या

दिया गया है: परिच्छेद—4 इस धारणा का खंडन करता है कि नेतृत्व केवल जन्मजात गुण है। लेखक के मुख्य मत की पहचान: परिच्छेद के दूसरे वाक्य में स्पष्ट कहा गया है: 'यह सिद्धांत मिथ्या है, क्योंकि नेतृत्व की कला अर्जित की जा सकती है और अवश्य ही सिखाई जा सकती है।' विकल्प से मिलान: विकल्प (b) 'नेतृत्व को अर्जित भी किया जा सकता है साथ ही सिखाया भी जा सकता है' लेखक के कथन से सीधा मेल खाता है। अन्य विकल्पों का निरसन: (a) में 'केवल' शब्द गलत है; (c) और (d) परिच्छेद के कथन से भिन्न हैं। सही उत्तर: (b) नेतृत्व को अर्जित भी किया जा सकता है साथ ही सिखाया भी जा सकता है

उत्तर समझाने वाला चित्र