Civil Services Examination · प्रश्न 49
निम्नलिखित 8 (आठ) प्रश्नांशों के लिए निर्देश : नीचे दिए गए आठ परिच्छेदों को पढ़िए और परिच्छेदों के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के आपके उत्तर केवल इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए। परिच्छेद—1 जलवायु परिवर्तन का निवारण करने की सभी कार्यवाहियों में अंततः लागत अंतर्निहित होती है। भारत जैसे देशों के लिए अनुकूलन तथा प्रशमन योजनाओं और परियोजनाओं को अभिकल्पित एवं कार्यान्वित करने के लिए वित्तपोषण उचित रूप से बहुत अहम है। भारत जैसे विकासशील देश के लिए, जो कि जलवायु परिवर्तन की सर्वाधिक मार झेलनेवालों में से एक होगा, वित्तीय विकास की इसकी आवश्यकताओं को देखते हुए, यह समस्या और भी गंभीर है। अधिकतर देश निश्चित ही जलवायु परिवर्तन को वास्तविक खतरे के रूप में देखते हैं और अपने पास के सीमित संसाधनों को अधिक व्यापक और एकीकृत तरीके से प्रयोग कर इसके निवारण का प्रयास कर रहे हैं। उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. जलवायु परिवर्तन, विकसित देशों के लिए चुनौती नहीं है। 2. अनेक देशों के लिए, जलवायु परिवर्तन एक जटिल नीतिगत मुद्दा है और एक विकास का मुद्दा भी। 3. वित्तीय तरीके और साधन खोजने होंगे ताकि विकासशील देश अपनी अनुकूलन क्षमता बढ़ा सकें। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) केवल 2 और 3
दिया गया है: परिच्छेद—1 में जलवायु परिवर्तन के अनुकूलन/प्रशमन की लागत और विकासशील देशों की वित्तीय आवश्यकताओं का वर्णन है। पूर्वधारणा 1 की जाँच: परिच्छेद के अनुसार विकासशील देशों के लिए यह समस्या 'और भी गंभीर है' तथा 'अधिकतर देश इसे वास्तविक खतरे के रूप में देखते हैं'। अतः यह कहना गलत है कि विकसित देशों के लिए यह चुनौती नहीं है (1 अवैध)। पूर्वधारणा 2 की जाँच: परिच्छेद जलवायु परिवर्तन को 'वित्तीय विकास की आवश्यकताओं' और 'व्यापक व एकीकृत' नीति से जोड़ता है (2 वैध)। पूर्वधारणा 3 की जाँच: 'अनुकूलन तथा प्रशमन योजनाओं... के लिए वित्तपोषण बहुत अहम है' कथन से पूर्वधारणा 3 वैध सिद्ध होती है। सही उत्तर: (c) केवल 2 और 3
