Civil Services Examination · प्रश्न 50
परिच्छेद—2 भारत में जैव मात्रा तथा कोयले से खाना पकाना स्वास्थ्य समस्याओं के प्रमुख कारक के रूप में स्वीकृत है तथा निर्धन जनसमुदाय की स्त्रियाँ तथा बच्चे सर्वाधिक जोखिम का सामना करते हैं। प्रति वर्ष इन घरों में 10 लाख से अधिक असामयिक मृत्यु घरेलू वायु प्रदूषण, जो कि खाना बनाने में प्रयुक्त प्रदूषक ईंधन से होता है, के कारण होती हैं तथा ऐसे ईंधन से देश में बाह्य वायु प्रदूषण के चलते 1.5 लाख अन्य मृत्यु होती हैं। यद्यपि स्वच्छ खाना बनाने के ईंधन, जैसे कि एल० पी० जी०, प्राकृतिक गैस तथा बिजली, का उपयोग करने वाले भारतीय जनसमुदाय का हिस्सा धीरे-धीरे बढ़ रहा है, प्रदूषक ठोस ईंधन को प्रमुख खाना बनाने वाले ईंधन के रूप में उपयोग में लाने वाली संख्या लगभग 30 वर्षों से 70 करोड़ पर स्थिर है। उपर्युक्त परिच्छेद से, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक निर्णायक और तार्किक निष्कर्ष (इंफेरेंस) निकाला जा सकता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) निर्धन घरों में खाना बनाने की गैस तक उनकी पहुँच बनाकर असामयिक मृत्यु को कम किया जा सकता है।
दिया गया है: प्रदूषक ठोस ईंधनों से निर्धन परिवारों में प्रति वर्ष 10 लाख से अधिक असामयिक मृत्यु होती हैं, जबकि स्वच्छ ईंधनों में एलपीजी और प्राकृतिक गैस शामिल हैं। विकल्प a का निरसन: ठोस ईंधन का उपयोग करने वालों की संख्या 30 वर्षों से 70 करोड़ पर स्थिर है, अतः (a) गलत है। विकल्प b और c का निरसन: परिच्छेद में 'आर्थिक सहायता (सब्सिडी)' या 'प्राकृतिक गैस के आयात' का कोई उल्लेख नहीं है। विकल्प d की पुष्टि: चूँकि असामयिक मृत्यु का कारण प्रदूषक ईंधन है, अतः निर्धन घरों में स्वच्छ खाना पकाने की गैस की पहुँच बनाकर असामयिक मृत्यु को कम किया जा सकता है। सही उत्तर: (d) निर्धन घरों में खाना बनाने की गैस तक उनकी पहुँच बनाकर असामयिक मृत्यु को कम किया जा सकता है।
