Civil Services Examination · प्रश्न 8
परिच्छेद – 7 लगभग 56 मिलियन वर्ष पूर्व, अटलांटिक महासागर पूरी तरह फैला हुआ नहीं था और जंतु, जिनमें शायद हमारे प्राइमेट पूर्वज भी शामिल थे, एशिया से यूरोप होते हुए उत्तरी अमेरिका तक पूरे ग्रीनलैंड में चल कर जा सकते थे। पृथ्वी आज की अपेक्षा अधिक उष्ण थी, किंतु जैसे-जैसे पुरानूतन युग समाप्त हुआ और आदिनूतन युग प्रारंभ होने लगा, यह और अधिक, बल्कि तेजी से और आमूल रूप से, उष्ण होने वाली थी। कारण था कार्बन का अति विशाल रूप से भूवैज्ञानिकतः अकस्मात् निर्मुक्त होना। पुरानूतन – आदिनूतन ऊष्मीय महत्तम (पैलियोसीन – इओसीन थर्मल मैक्सीमम) या PETM कही जाने वाली इस अवधि के दौरान, वायुमंडल में उतना कार्बन अंतःक्षिप्त हुआ जितना आज मनुष्य द्वारा पृथ्वी के कोयले, तेल और प्राकृतिक गैस के सारे भंडारों को जला देने पर अंतःक्षिप्त होता। PETM लगभग 1,50,000 वर्षों तक बनी रही जब तक कि कार्बन की अतिशय मात्रा पुनःअवशोषित नहीं हो गई। इससे सूखा, बाढ़, कीट प्लेग और कतिपय विलोपन हुए। पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व बना रहा — वास्तव में, यह फला-फूला — लेकिन इसमें घोर भिन्नता आ गई। उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. भूमंडलीय तापन का इस ग्रह के जैव विकास पर प्रभाव पड़ता है। 2. भू-संहतियों के पृथक् होने से वायुमंडल में कार्बन की विशाल मात्राएँ निर्मुक्त होती हैं। 3. पृथ्वी के वायुमंडल का तापन बढ़ने से इसके वनस्पतिजात और प्राणिजात की संरचना में परिवर्तन हो सकता है। 4. वर्तमान मानव-कृत भूमंडलीय तापन से अंततः ठीक वैसी ही स्थितियाँ हो जाएँगी जैसी 56 मिलियन वर्ष पहले हुई थीं। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणाएँ वैध हैं?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) 1 और 3
अवधारणा: PETM तापन घटना के संबंध में परिच्छेद के तथ्यों से प्रत्येक पूर्वधारणा की जाँच करें। कथन 1 और 3 की जाँच: ⇒ तीव्र तापन (PETM) से कतिपय विलोपन हुए और 'जीवन बचा रहा... लेकिन इसमें घोर भिन्नता आ गई'। इससे स्पष्ट है कि भूमंडलीय तापन जैव विकास को प्रभावित करता है (1) और वनस्पतिजात व प्राणिजात की संरचना बदल सकता है (3)। कथन 2 और 4 की जाँच: ⇒ कथन 2 गलत रूप से भू-संहतियों के पृथक् होने को कार्बन निर्मुक्त होने का कारण बताता है। ⇒ कथन 4 अतिशयोक्तिपूर्ण है: परिच्छेद केवल कार्बन की मात्रा की तुलना आज के जीवाश्म ईंधन भंडारों से करता है, ठीक वैसी ही स्थितियाँ होने की भविष्यवाणी नहीं करता। निष्कर्ष: पूर्वधारणाएँ 1 और 3 वैध हैं। सही उत्तर: (c) 1 और 3
