UPSC PYQPrelims 2019

Civil Services Examination · प्रश्न 6

परिच्छेद – 5 जलवायु परिवर्तन के कारण वास्तव में कुछ पादपों को वर्धन-काल अधिक लंबे हो जाने और अधिक कार्बन डाइ-ऑक्साइड मिलने का लाभ पहुँच सकता है। तथापि, अपेक्षाकृत अधिक उष्ण विश्व के अन्य प्रभावों, जैसे कि नाशक जीव, सूखा और बाढ़ के अधिक हो जाने का अहानिकर होना कम हो जाएगा। विश्व कैसे अनुकूलन करेगा? अनुसंधानकर्ता यह अनुमान करते हैं कि 2050 तक मक्का, आलू, चावल और गेहूँ, इन चार पण्य वस्तुओं की उपयुक्त शस्य-भूमियाँ बदल जाएँगी, जिनसे कुछ जगहों पर किसानों को बाध्य होकर नई फ़सलों का रोपण करना पड़ेगा। तापन से कुछ कृषि-भूमियों को लाभ पहुँच सकता है, कुछ को नहीं। एकमात्र जलवायु ही उपज को निर्धारित नहीं करती; राजनीतिक परिवर्तन, विश्वव्यापी माँग, और कृषि पद्धतियाँ इस बात को प्रभावित करेंगी कि भविष्य में कृषि-भूमियाँ कैसा निष्पादन करेंगी। उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित में से कौन-सा एक, सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण निष्कर्ष निकाला जा सकता है?

  1. भविष्य में वे किसान लाभ की स्थिति में होंगे जो अपनी पद्धतियों को आधुनिक बनाएँगे और अपने खेतों में विविध फ़सलें उगाएँगे।

  2. जलवायु परिवर्तन शस्य-विविधता पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।

  3. प्रमुख फ़सलों को नई शस्य-भूमियों में स्थानांतरित करने से कृषि के अधीन सकल क्षेत्र में अत्यधिक वृद्धि होगी और इस प्रकार समग्र कृषि उत्पादन बढ़ेगा।

  4. जलवायु परिवर्तन सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण कारक है जो भविष्य में कृषि अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (A) भविष्य में वे किसान लाभ की स्थिति में होंगे जो अपनी पद्धतियों को आधुनिक बनाएँगे और अपने खेतों में विविध फ़सलें उगाएँगे।

व्याख्या

मुख्य तथ्य: परिच्छेद के अनुसार उपयुक्त शस्य-भूमियाँ बदल जाएँगी (जिससे किसानों को नई फ़सलें लगानी पड़ेंगी) और 'कृषि पद्धतियाँ प्रभावित करेंगी कि भविष्य में कृषि-भूमियाँ कैसा निष्पादन करेंगी'। गलत विकल्पों का निरसन: ⇒ (b) असमर्थित: नई फ़सलें उगाने से शस्य-विविधता घटने का निष्कर्ष नहीं निकलता। ⇒ (c) गलत: शस्य-भूमियों के बदलने का अर्थ स्थान-परिवर्तन है, सकल कृषि क्षेत्र में अत्यधिक वृद्धि नहीं। ⇒ (d) खंडित: परिच्छेद स्पष्ट कहता है कि 'एकमात्र जलवायु ही उपज को निर्धारित नहीं करती'। निष्कर्ष: जो किसान अपनी कृषि पद्धतियों को आधुनिक बनाएँगे और विविध फ़सलें उगाएँगे, वे भविष्य में लाभ की स्थिति में रहेंगे। सही उत्तर: (a) भविष्य में वे किसान लाभ की स्थिति में होंगे जो अपनी पद्धतियों को आधुनिक बनाएँगे और अपने खेतों में विविध फ़सलें उगाएँगे।

उत्तर समझाने वाला चित्र