Civil Services Examination · प्रश्न 2
आगे आने वाले 8 (आठ) प्रश्नांशों के लिए निर्देश : निम्नलिखित सात परिच्छेदों को पढ़िए और प्रत्येक परिच्छेद के बाद आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल संबंधित परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए। परिच्छेद – 1 इसमें कोई संदेह नहीं कि राजनीतिक सिद्धांतकारों को अन्याय, जैसे कि अस्पृश्यता, के इतिहास को गंभीरता से लेना चाहिए। ऐतिहासिक अन्याय की अवधारणा में अनेक प्रकार के ऐतिहासिक अपकारों को विचार में लिया गया है, जो किसी न किसी रूप में वर्तमान में भी हो रहे हैं, और उनकी प्रवृत्ति ही ऐसी है कि उनमें सुधार न हो पाए। सुधार न होने देने के पीछे दो कारण कहे जा सकते हैं। एक तो यह, कि केवल इतना ही नहीं कि अन्याय की जड़ें इतिहास में गहरी जमी हुई हैं, बल्कि अन्याय स्वयं भी शोषण की आर्थिक संरचनाओं, भेदभाव की विचारधाराओं और प्रतिनिधित्व की रीतियों को संरचित करता है। दूसरा यह, कि ऐतिहासिक अन्याय की कोटि आम तौर पर बहुत से अपकारों, जैसे कि आर्थिक वंचन, सामाजिक भेदभाव और मान्यता के अभाव, के आर-पार फैली होती है। यह कोटि जटिल होती है, केवल इसलिए नहीं कि इसमें बहुत से अपकारों के बीच कोई स्पष्ट सीमा-रेखा नहीं होती, बल्कि इसलिए कि किसी न किसी अपकार की, आम तौर पर भेदभाव की, प्रवृत्ति दूसरे अपकारों से आंशिक रूप में स्वायत्तता हासिल कर लेने की होती है। यह भारत में सुधार के इतिहास से सिद्ध हुआ है। उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. आर्थिक भेदभाव मिटा देने से सामाजिक भेदभाव मिटता है। 2. लोकतांत्रिक राजव्यवस्था ऐतिहासिक अपकारों के सुधार का सबसे अच्छा मार्ग है। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) न तो 1, और न ही 2
अवधारणा: वैध पूर्वधारणा वही होती है जो परिच्छेद के तर्क पर आधारित हो। पूर्वधारणा 1 की जाँच: ⇒ परिच्छेद के अनुसार सामाजिक भेदभाव आर्थिक वंचन जैसे अन्य अपकारों से 'आंशिक रूप में स्वायत्तता' हासिल कर लेता है। अतः आर्थिक भेदभाव मिटाने मात्र से सामाजिक भेदभाव नहीं मिटता। (अवैध) पूर्वधारणा 2 की जाँच: ⇒ परिच्छेद में 'लोकतांत्रिक राजव्यवस्था' का कहीं कोई उल्लेख नहीं है। (अवैध) निष्कर्ष: न तो पूर्वधारणा 1 और न ही 2 वैध है। सही उत्तर: (d) न तो 1, और न ही 2
