Civil Services Examination · प्रश्न 63
परिच्छेद—2 भारत में सौर ऊर्जा की विशाल संभावना है। हम सभी यह अनुभव करते हैं कि हमें अपनी ऊर्जा प्राप्त करने के लिए फॉसिल ईंधनों को जलाना रोकना होगा। परंतु कुछ नवीकरणीय संसाधन वांछित उत्पादन-स्तर को प्राप्त करने के लिए अभी भी अपने लागत वक्रों एवं प्रवीणता वक्रों से गुजर रहे हैं। भारत सरकार 2030 तक उत्सर्जन को 33 प्रतिशत कम करने के अपने लक्ष्य से दृढ़ रूप से प्रतिबद्ध है तथा उस दिशा में उसने गैस पर आधारित अर्थव्यवस्था को एक सशक्त प्रोत्साहन दिया है और नवीकरणीय ऊर्जा में भारी निवेश भी किया है। परंतु व्यापारी घराने, ऐसे समय में जब तकनीक अभी तक तैयार नहीं है, नवीकरणीय ऊर्जा में भारी निवेश करने में हिचकिचा रहे हैं। उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. सरकार प्रायः ऐसी तकनीक पर अक्षम एवं महँगी आर्थिक सहायता देती है जो निकट भविष्य के लिए तैयार नहीं हो सकती। 2. 2030 तक उत्सर्जन में 33% कटौती की भारत की प्रतिबद्धता गैस-आधारित अर्थव्यवस्था पर निर्भर होगी। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) केवल 1
दिया गया है / अवधारणा: परिच्छेद 2 के आधार पर दोनों पूर्वधारणाओं का मूल्यांकन करना है। पूर्वधारणा 2 की जाँच: परिच्छेद के अनुसार 33% उत्सर्जन कटौती के लिए सरकार ने गैस-आधारित अर्थव्यवस्था के साथ-साथ नवीकरणीय ऊर्जा में भी भारी निवेश किया है, अतः केवल गैस-आधारित अर्थव्यवस्था पर निर्भरता (2) अमान्य है। पूर्वधारणा 1 की जाँच: परिच्छेद दर्शाता है कि तकनीक के लागत वक्र से गुजरने और तैयार न होने के कारण निजी घराने निवेश से बच रहे हैं जबकि सरकार भारी निवेश कर रही है ⇒ UPSC की आधिकारिक कुंजी के अनुसार पूर्वधारणा 1 वैध है। (नोट: 'आर्थिक सहायता/सब्सिडी' शब्द प्रत्यक्ष न होने से कुछ अभ्यर्थियों ने (d) पर भी विचार किया था, किंतु आधिकारिक उत्तर (a) केवल 1 है)। परिणाम: केवल पूर्वधारणा 1 वैध है। सही उत्तर: (a) केवल 1
