Civil Services Examination · प्रश्न 66
परिच्छेद—5 संविधान के भाग III में, जो जनसाधारण को कुछ मौलिक अधिकारों के प्रति आश्वस्त करता है, अनुच्छेद 25 उद्घोषणा करता है कि “सभी व्यक्तियों को अंतःकरण की स्वतंत्रता का और धर्म के अबाध रूप से मानने, आचरण करने और प्रचार करने का समान हक़ होगा”, लेकिन जिस बात पर लोग प्रायः ध्यान नहीं देते हैं वह है इस उद्घोषणा का इन शब्दों वाला उपसर्ग, “लोक व्यवस्था, सदाचार, स्वास्थ्य तथा इस भाग के अन्य उपबंधों के अधीन रहते हुए”। यह उपसर्ग किसी समुदाय के धार्मिक आचरण के वैधानिक संरक्षण की पूर्व शर्तें निर्धारित करता है। अनुच्छेद 25 की इस प्रारंभिक शर्त के अंतिम शब्द वस्तुतः एक अधीनस्थ खण्ड की संरचना करते हैं जिसके अनुसार भाग III में वर्णित अन्य मौलिक अधिकारों को धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार के ऊपर प्रधानता मिलती है। उन अन्य मौलिक अधिकारों में विधि के समक्ष समता का अधिकार और स्वयं विधियों के भी समान संरक्षण का अधिकार है—जिनका प्रारंभ में ही आश्वासन है तथा बाद के अनुच्छेदों में इस अर्थ के साथ विस्तार है कि, अन्य बातों के साथ, राज्य किसी भी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह को केवल धर्म के आधार पर विधियों के समान संरक्षण से वंचित नहीं करेगा। उपर्युक्त परिच्छेद का सर्वाधिक तार्किक निष्कर्ष क्या है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) संविधान में दी गई धार्मिक स्वतंत्रता में राज्य हस्तक्षेप कर सकता है।
दिया गया है / अवधारणा: संविधान के अनुच्छेद 25 पर आधारित परिच्छेद 5 से तार्किक निष्कर्ष निकालना है। परिच्छेद विश्लेषण: अनुच्छेद 25 में धार्मिक स्वतंत्रता को 'लोक व्यवस्था, सदाचार, स्वास्थ्य तथा भाग III के अन्य उपबंधों (जैसे विधि के समक्ष समता)' के अधीन रखा गया है। अन्य विकल्पों का निरसन: इस अधीनस्थ खण्ड के कारण धार्मिक आचरण राज्य के कानूनों से परे नहीं हैं ((a) और (d) गलत), तथा यह भाग III में एक मौलिक अधिकार है ((c) गलत)। परिणाम: संविधान में दी गई धार्मिक स्वतंत्रता निरपेक्ष नहीं है और इसमें राज्य हस्तक्षेप कर सकता है। सही उत्तर: (b) संविधान में दी गई धार्मिक स्वतंत्रता में राज्य हस्तक्षेप कर सकता है।
