UPSC PYQPrelims 2021

Civil Services Examination · प्रश्न 11

नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 1 अंजीर (जीनस फ़ाइकस) के वृक्षों को भारत, पूर्वी एशिया और अफ़्रीका में पवित्र माना जाता है और ये कृषि और शहरी क्षेत्रों में सामान्य रूप से पाए जाते हैं, जहाँ अन्य बड़े वृक्ष नहीं होते हैं। प्राकृतिक वनों में, जब अन्य संसाधनों की कमी होती है, अंजीर के वृक्ष वन्य प्राणियों के लिए भोजन उपलब्ध कराते हैं, और विविध प्रकार के फलभक्षियों (फल खाने वाले प्राणियों) की घनी आबादी को सहारा देते हैं। यदि फलभक्षी पक्षी और चमगादड़ अत्यधिक मानवीय हस्तक्षेप वाले स्थानों पर लगे अंजीर के वृक्षों पर निरंतर रूप से जाते रहें, तो पवित्र अंजीर वृक्ष प्रचुर संख्या में फलभक्षियों को बढ़ावा दे सकते हैं। अनुकूल सूक्ष्म-जलवायु में, अंजीर वृक्षों के आस-पास अन्य जातियों के वृक्षों के असंख्य पौध उग सकते हैं। उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. प्राकृतिक वनों में, अंजीर के वृक्ष प्रायः आधारिक जातियाँ (की-स्टोन स्पीशीज़) हो सकती हैं। 2. अंजीर के वृक्ष वहाँ भी उग सकते हैं, जहाँ अन्य बड़े काष्ठीय वृक्ष की जातियाँ नहीं उग सकती हैं। 3. जैव-विविधता के संरक्षण में पवित्र वृक्षों की भूमिका हो सकती है। 4. अन्य वृक्ष जातियों के बीजों के प्रकीर्णन में अंजीर वृक्षों की भूमिका है। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ मान्य है/हैं?

  1. केवल 1 और 2

  2. केवल 3

  3. केवल 2 और 4

  4. केवल 1, 3 और 4

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) केवल 1, 3 और 4

व्याख्या

दिया है / अवधारणा: परिच्छेद में पवित्र अंजीर वृक्षों की पारिस्थितिक भूमिका के आधार पर कथनों की जाँच करें। कथन 1 और 3 की जाँच: संसाधनों की कमी के समय अंजीर वृक्ष वन्यजीवों को भोजन देते हैं और विविध फलभक्षियों को सहारा देते हैं ⇒ वे की-स्टोन स्पीशीज़ हैं (1 मान्य) तथा जैव-विविधता संरक्षण में सहायक हैं (3 मान्य)। कथन 2 और 4 की जाँच: परिच्छेद कहता है कि जहाँ अन्य बड़े वृक्ष "नहीं होते हैं" (पवित्र मानकर बचाए जाने के कारण), न कि वहाँ अन्य वृक्ष "उग नहीं सकते" (2 अमान्य)। फलभक्षी पक्षियों के आने से अंजीर के आस-पास अन्य वृक्षों के पौधे उगते हैं, जो बीज प्रकीर्णन में भूमिका दर्शाता है (4 मान्य)। परिणाम: पूर्वधारणाएँ 1, 3 और 4 मान्य हैं। सही उत्तर: (d) केवल 1, 3 और 4

उत्तर समझाने वाला चित्र