Civil Services Examination · प्रश्न 13
नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 3 न केवल क्रेडिट कार्ड के विवरण और डाटाबेस जैसे अमूर्त डाटा के साथ कंप्यूटरों का संबंध उत्तरोत्तर बढ़ता जा रहा है, बल्कि भौतिक वस्तुओं की वास्तविक दुनिया और संवेदनशील मानव शरीर के साथ भी यह संबंध बढ़ रहा है। एक आधुनिक कार, पहियों पर एक कंप्यूटर है; एक विमान, पंखों पर एक कंप्यूटर है। "इंटरनेट ऑफ थिंग्स" के आगमन से सड़क चिह्नों और एम.आर.आई. स्कैनरों से लेकर कृत्रिम अंगों (प्रॉस्थेटिक्स) और इंसुलिन पंपों तक प्रत्येक वस्तु में कंप्यूटर शामिल हो जाएगा। इस बात का प्रमाण नगण्य है कि ये उपकरण (गैजेट), इनके डेस्कटॉप समकक्षों की तुलना में अधिक विश्वासयोग्य होंगे। हैकर पहले ही यह प्रमाणित कर चुके हैं कि वे इंटरनेट से जुड़ी कारों और पेसमेकरों का दूरस्थ नियंत्रण (रिमोट कंट्रोल) कर सकते हैं। उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर प्रतिपादित, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सर्वाधिक निर्णायक निष्कर्ष को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) कंप्यूटर पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं।
दिया है / अवधारणा: कंप्यूटर अब केवल डाटा तक सीमित न रहकर कारों, विमानों, कृत्रिम अंगों, इंसुलिन पंपों और पेसमेकरों से जुड़ चुके हैं। प्रमाण: ये उपकरण डेस्कटॉप से अधिक विश्वसनीय नहीं हैं, और हैकर पहले ही इंटरनेट से जुड़ी कारों व पेसमेकरों का रिमोट कंट्रोल ले चुके हैं। उन्मूलन: परिच्छेद में सॉफ़्टवेयर कंपनियों की लापरवाही (b) या कानूनों (c) का उल्लेख नहीं है। परिणाम: सर्वाधिक निर्णायक निष्कर्ष यह है कि कंप्यूटर पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। सही उत्तर: (a) कंप्यूटर पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं।
