Civil Services Examination · प्रश्न 21
नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 1 ऊर्जा और जलवायु संबंधी नीति-निर्माण के क्षेत्र में भारत चुनौतीपूर्ण आसन्न भविष्य का सामना कर रहा है। समस्याएँ कई हैं : जीवाश्मी ईंधन की उत्पादन क्षमताओं में अस्थिरता; सबसे ग़रीब लोगों के लिए बिजली और खाना पकाने के आधुनिक ईंधन की सीमित पहुँच; अस्थिर वैश्विक ऊर्जा के संदर्भ में ईंधन के आयात में वृद्धि; बिजली के निरंतर मूल्य निर्धारण और शासन की चुनौतियों के फलस्वरूप बिजली की अत्यधिक कमी अथवा अतिरिक्त आपूर्ति; केवल यही नहीं, भूमि, जल तथा वायु पर बढ़ता हुआ पर्यावरणीय विवाद। किंतु यह सब इतना निराशाजनक भी नहीं है : बढ़ते हुए ऊर्जा दक्षता कार्यक्रम; एकीकृत शहरीकरण और परिवहन नीति पर चर्चा; ऊर्जा तक पहुँच और ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास; और नवीकरणीय ऊर्जा हेतु साहसिक पहल, भले ही इनकी पूरी संकल्पना तैयार नहीं है, तथापि ये परिवर्तन की आशा की ओर संकेत करते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपर्युक्त परिच्छेद का सर्वाधिक निर्णायक संदेश प्रस्तुत करता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) भारत के ऊर्जा निर्णयन की प्रक्रिया सदैव जटिल और अंतःसंबंधित है।
दिया है / अवधारणा: परिच्छेद में जीवाश्म ईंधन, ग़रीबों की पहुँच, वैश्विक आयात, मूल्य निर्धारण, पर्यावरण (भूमि, जल, वायु), शहरीकरण और परिवहन से जुड़ी बहुआयामी चुनौतियों व पहलों का उल्लेख है। अंतःसंबंध का विश्लेषण: ऊर्जा नीति का निर्माण आपूर्ति, माँग, सामाजिक न्याय, शासन और पर्यावरण जैसे अनेक आपस में जुड़े घटकों पर निर्भर करता है। उन्मूलन: पहलें अभी "पूरी तरह संकल्पित नहीं हैं" (अतः b अतिशयोक्ति है), और परिवर्तन की आशा है (अतः c व d गलत हैं)। परिणाम: भारत के ऊर्जा निर्णयन की प्रक्रिया सदैव जटिल और अंतःसंबंधित है। सही उत्तर: (a) भारत के ऊर्जा निर्णयन की प्रक्रिया सदैव जटिल और अंतःसंबंधित है।
