Civil Services Examination · प्रश्न 22
नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 2 ऐसी रिपोर्ट आई हैं कि बाज़ार में बेची जाने वाली कुछ प्रतिजैविक औषधियाँ (ऐन्टिबायोटिक्स) वृद्धिकारक (ग्रोथ प्रमोटर) के रूप में कुक्कुट (पोल्ट्री) और अन्य पशुधन को खिलाई जाती हैं। इन औषधियों के अति-प्रयोग से ऐसे सुपरबग और रोगाणु उत्पन्न हो सकते हैं, जो बहु-औषधियों के लिए प्रतिरोधी हों और जो मनुष्यों में भी प्रवेश कर सकते हैं। इससे सचेत होकर, कुछ कुक्कुट-पालन कंपनियों ने कुक्कुटों का तेज़ी से वज़न बढ़ाने के लिए औषधियों का प्रयोग बंद कर दिया है। 1990 के दशक से जब डेनमार्क ने प्रतिजैविक वृद्धिकारक (ग्रोथ प्रमोटर ऐन्टिबायोटिक) के प्रयोग पर रोक लगाई है, प्रमुख शूकर-मांस निर्यातक का कहना है कि अधिक संख्या में शूकर पैदा हो रहे हैं — और पशुओं में भी रोग कम हो रहे हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपर्युक्त परिच्छेद का सर्वाधिक निर्णायक संदेश प्रस्तुत करता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) प्रतिजैविक औषधियों का प्रयोग केवल रोगों के उपचार के लिए ही किया जाना चाहिए।
दिया है / अवधारणा: परिच्छेद में पशुधन को "वृद्धिकारक (ग्रोथ प्रमोटर)" के रूप में प्रतिजैविक औषधियाँ खिलाने के खतरों (सुपरबग) के प्रति सचेत किया गया है। वृद्धिकारक बनाम उपचार: डेनमार्क ने केवल "प्रतिजैविक वृद्धिकारक" पर रोक लगाई (बीमार पशुओं के इलाज पर नहीं), जिससे उत्पादन बढ़ा और रोग कम हुए। उन्मूलन: परिच्छेद पशुपालन उत्पादों को छोड़ने (a, b) या पशुओं के उपचार में भी ऐन्टिबायोटिक्स पर पूर्ण प्रतिबंध (c) का समर्थन नहीं करता। परिणाम: प्रतिजैविक औषधियों का दुरुपयोग वृद्धिकारक के रूप में न कर उनका प्रयोग केवल रोगों के उपचार के लिए ही किया जाना चाहिए। सही उत्तर: (d) प्रतिजैविक औषधियों का प्रयोग केवल रोगों के उपचार के लिए ही किया जाना चाहिए।
