UPSC PYQPrelims 2021

Civil Services Examination · प्रश्न 34

नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 4 अभिजातीय शासन स्वयं को उस दायरे में अत्यधिक रूप से सीमाबद्ध करके विनष्ट कर लेता है, जिस दायरे में सत्ता सीमित होती है; अल्पतंत्रीय शासन तात्कालिक धन प्राप्ति के लिए असावधानीपूर्वक संघर्ष कर स्वयं को विनष्ट करता है। यहाँ तक कि, लोकतंत्र के अतिरेक से लोकतंत्र भी स्वयं को विनष्ट करता है। इसका मूलभूत सिद्धांत यह है कि पद धारण करने और लोक नीति निर्धारण करने का सबको समान अधिकार है। प्रथम दृष्टि में, यह एक सुखद व्यवस्था है; किंतु यह विनाशकारी बन जाता है, क्योंकि लोग समुचित रूप से शिक्षित नहीं होते हैं कि वे उत्तम शासकों और सर्वाधिक विवेकपूर्ण मार्ग का चयन कर सकें। लोगों में समझ नहीं होती है और वे केवल वही दोहराते हैं जो उनके शासक उन्हें कहना पसंद करते हैं। ऐसा लोकतंत्र, निरंकुश शासन या स्वेच्छाचारी शासन होता है। — प्लेटो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपर्युक्त परिच्छेद के मर्म को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है?

  1. मानव समाज शासन के भिन्न-भिन्न रूपों के साथ प्रयोग करते हैं।

  2. अपने मूलभूत सिद्धांत के अतिरेक के कारण शासन के किसी भी रूप का अपकर्ष हो जाता है।

  3. सभी नागरिकों की शिक्षा ही पूर्ण, कार्यात्मक और धारणीय लोकतंत्र को सुनिश्चित करती है।

  4. शासन का अस्तित्व एक अपरिहार्य बुराई है, क्योंकि शासन के सभी रूपों में निरंकुशता अंतर्निहित होती है।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) अपने मूलभूत सिद्धांत के अतिरेक के कारण शासन के किसी भी रूप का अपकर्ष हो जाता है।

व्याख्या

दिया है / अवधारणा: प्लेटो बताते हैं कि अभिजातीय शासन (सत्ता को अत्यधिक सीमित करने से), अल्पतंत्र (धन की अंधी दौड़ से) और लोकतंत्र (लोकतंत्र के मूल सिद्धांत के अतिरेक से) स्वयं को विनष्ट कर लेते हैं। मुख्य मर्म: शासन का प्रत्येक रूप अपने मूलभूत सिद्धांत के अतिरेक (अत्यधिक प्रयोग) के कारण विकृत या विनष्ट हो जाता है। उन्मूलन: विकल्प (a), (c) और (d) परिच्छेद के केंद्रीय विचार को व्यक्त नहीं करते। परिणाम: अपने मूलभूत सिद्धांत के अतिरेक के कारण शासन के किसी भी रूप का अपकर्ष हो जाता है। सही उत्तर: (b) अपने मूलभूत सिद्धांत के अतिरेक के कारण शासन के किसी भी रूप का अपकर्ष हो जाता है।

उत्तर समझाने वाला चित्र