UPSC PYQPrelims 2021

Civil Services Examination · प्रश्न 33

नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 3 असमानता इस मूल लोकतांत्रिक प्रतिमानक का उल्लंघन करती है कि सभी नागरिक समान हैं। समानता वह संबंध है, जो कुछेक मूलभूत विशेषताओं के संबंध में व्यक्तियों के बीच होती है, जिसे वे सामान्य रूप से साझा करते हैं। नैतिकता की दृष्टि से कहें तो समानता एक स्वतः निर्धारित सिद्धांत है। इसलिए प्रजाति, जाति, लिंग, संजातीयता, निःशक्तता, या वर्ग जैसे आधारों पर व्यक्तियों के बीच भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। मानवीय स्थिति की ये विशेषताएँ नैतिक दृष्टि से संगत नहीं हैं। यह विचार कि व्यक्तियों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाना चाहिए, न केवल इस कारण से कि इनमें से कुछेक व्यक्तियों के पास कुछ असाधारण विशेषताएँ अथवा प्रतिभा होती है, जैसे, इनमें से कुछेक व्यक्ति कुशल क्रिकेट खिलाड़ी, प्रतिभाशाली संगीतकार, अथवा विख्यात साहित्यकार होते हैं, बल्कि इसलिए भी कि वे सभी मनुष्य हैं, अब सामान्यबुद्धि-नीति का अंग बन गया है। उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. समानता, लोगों के लिए समाज के बहुविध व्यवहारों में आत्मविश्वास के साथ भाग लेने की एक पूर्वापेक्षा है। 2. असमानता का होना लोकतंत्र के अस्तित्व के लिए हानिकारक है। 3. सभी नागरिकों के समान होने का विचार ऐसा है, जिसे किसी लोकतंत्र में भी वास्तव में कार्यान्वित नहीं किया जा सकता है। 4. समानता के अधिकार को हमारे मूल्यों और दिन-प्रतिदिन की राजनीतिक शब्दावली में समाविष्ट किया जाना चाहिए। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणाएँ मान्य हैं?

  1. केवल 1 और 2

  2. केवल 2 और 3

  3. केवल 1 और 4

  4. केवल 3 और 4

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (C) केवल 1 और 4

व्याख्या

दिया है / अवधारणा: "असमानता इस मूल लोकतांत्रिक प्रतिमानक का उल्लंघन करती है कि सभी नागरिक समान हैं" और नैतिक दृष्टि से समानता एक स्वतः निर्धारित सिद्धांत है। कथन 1 और 4 की पुष्टि: समान दर्जा और भेदभाव का अभाव नागरिकों को समाज के व्यवहारों में आत्मविश्वास से भाग लेने योग्य बनाता है (1 मान्य), तथा समानता को मूल लोकतांत्रिक व नैतिक सिद्धांत मानने में यह निहित है कि इसे हमारे मूल्यों और राजनीतिक शब्दावली में समाविष्ट किया जाए (4 मान्य)। कथन 2 और 3 का उन्मूलन: परिच्छेद में लोकतंत्र के "अस्तित्व" पर संकट की बात नहीं है (2 अतिवादी है); और कथन 3 निराशावादी एवं निराधार है। परिणाम: केवल पूर्वधारणा 1 और 4 मान्य हैं। सही उत्तर: (c) केवल 1 और 4

उत्तर समझाने वाला चित्र