Civil Services Examination · प्रश्न 41
नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 1 नैसर्गिक राज्य में ऐसा कुछ भी विद्यमान नहीं हो सकता, जिसे सामान्य सहमति से अच्छा या बुरा कहा जा सके, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति जो नैसर्गिक राज्य में रहता है, वह केवल अपने ही लाभ का ध्यान रखता है, और अपनी पसंद के अनुसार तथा जहाँ तक कि उसके अपने लाभ का संबंध है, अच्छे या बुरे का निर्णय करता है, और स्वयं को किसी भी विधि (लॉ) के अंतर्गत अपने सिवा अन्य किसी के प्रति उत्तरदायी नहीं मानता है; और इसलिए, नैसर्गिक राज्य में अपराध की कल्पना नहीं की जा सकती, केवल सिविल राज्य में ही ऐसा संभव है, जहाँ सामान्य सहमति से अच्छे या बुरे का निर्णय किया जाता है, और प्रत्येक व्यक्ति स्वयं को राज्य के प्रति उत्तरदायी मानता है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपर्युक्त परिच्छेद के मूल विचार को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) क्या सही या ग़लत है — ये अवधारणाएँ राज्य के निर्माण के कारण अस्तित्व में हैं।
दिया है / अवधारणा: नैसर्गिक राज्य में सामान्य सहमति से अच्छा या बुरा कुछ नहीं होता और अपराध की कल्पना नहीं की जा सकती; केवल सिविल राज्य में ही सामान्य सहमति से अच्छे या बुरे का निर्णय होता है। विकल्पों की तुलना: विकल्प (a) इस मूल विचार को सटीक रूप से व्यक्त करता है कि सही या ग़लत की अवधारणाएँ राज्य के निर्माण के कारण अस्तित्व में आती हैं। उन्मूलन: सिविल राज्य में निर्णय "सामान्य सहमति" से होता है, शासक प्राधिकारी से नहीं (b गलत); नैसर्गिक राज्य में जब अपराध की कल्पना ही नहीं हो सकती तो व्यक्ति को "अनैतिक" नहीं कहा जा सकता (c गलत); उत्तरजीविता का उल्लेख नहीं है (d गलत)। परिणाम: कथन (a) मूल विचार को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है। सही उत्तर: (a) क्या सही या ग़लत है — ये अवधारणाएँ राज्य के निर्माण के कारण अस्तित्व में हैं।
