UPSC PYQPrelims 2021

Civil Services Examination · प्रश्न 42

नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 2 आसन्न भविष्य में, हम कई नई प्रौद्योगिकियाँ — कृत्रिम बुद्धि (आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस) एवं रोबोटविज्ञान (रोबोटिक्स), 3D विनिर्माण, ग्राहकों की माँग के अनुसार निर्मित जैविक एवं औषधीय उत्पादों, घातक स्वचालित शस्त्रों एवं चालकरहित कारों का बढ़ता पण्यकरण (कमोडिफ़िकेशन) देखेंगे। इससे विकट समस्याएँ उत्पन्न होंगी। इस नैतिक प्रश्न पर प्रायः विचार किया गया है कि चालकरहित कार नियम न मानने वाले पदातिक (जेवॉकर) को टक्कर मारने एवं अचानक एक ओर मुड़कर कार को क्षतिग्रस्त करने के बीच में निर्णय कैसे लेगी। इसका उत्तर दोनों है, सरल — मानव-जीवन को बचाना, और जटिल भी। कितने कोण पर कार को मुड़ना चाहिए — क्या केवल उस नियम को न मानने वाले पदातिक को बचाने भर या उससे अधिक? यदि चालकरहित कार डबलिन में होगी, तो निर्णय कौन करेगा? उसका निर्णय आयरिश सरकार करेगी, या कैलिफ़ोर्निया में मौजूद कार का मूल कूटलेखक करेगा, या फिर हैदराबाद में मौजूद वह सॉफ़्टवेयर प्रोग्रामर करेगा, जिसे कार का अनुरक्षण कार्य सौंपा गया है? यदि भिन्न-भिन्न राष्ट्रीय क्षेत्राधिकारों में मानव-जीवन को प्राथमिकता देने के बारे में भिन्न-भिन्न सूक्ष्म नियम (फ़ाइन प्रिंट) होंगे, तो यह पारराष्ट्रीय (ट्रांसनेशनल) निर्णयों सहित बीमा एवं निवेश संबंधी निर्णयों को किस तरह प्रभावित करेगा? उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित में से कौन-से कथन विवेकपूर्ण, युक्तियुक्त एवं व्यावहारिक निहितार्थों को बेहतर दर्शाते हैं? 1. अत्यधिक वैश्वीकरण किसी भी देश के सर्वोत्तम हित में नहीं है। 2. आधुनिक प्रौद्योगिकियाँ आर्थिक सीमाओं को तेज़ी से मिटा रही हैं। 3. नवाचार और पूँजी ने राज्य के अधिकार-क्षेत्र पर अतिक्रमण कर लिया है। 4. प्रत्येक देश की सार्वजनिक नीति अपनी निजी आपूर्ति श्रृंखलाओं (सप्लाई चेन) के विकास पर केंद्रित होनी चाहिए। 5. भू-राजनीति को कई अस्पष्टताओं और अनिश्चितताओं का निराकरण करना होगा। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

  1. केवल 1, 4 और 5

  2. केवल 1, 2, 3 और 4

  3. केवल 2, 3 और 5

  4. 1, 2, 3, 4 और 5

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (C) केवल 2, 3 और 5

व्याख्या

दिया है / अवधारणा: डबलिन में चलने वाली कार, जिसका कूट कैलिफ़ोर्निया में लिखा गया और अनुरक्षण हैदराबाद में होता है, पारराष्ट्रीय तकनीकी व विधिक जटिलताओं को दर्शाती है। कथन 2, 3 और 5 की पुष्टि: विभिन्न देशों के बीच कूटलेखन, अनुरक्षण व निवेश से आर्थिक सीमाएँ मिट रही हैं (2 सही); निजी कूटलेखकों और पूँजी के निर्णयों से राज्य के अधिकार-क्षेत्र पर प्रभाव पड़ा है (3 सही); तथा भिन्न राष्ट्रीय क्षेत्राधिकारों की अस्पष्टताओं का भू-राजनीति को निराकरण करना होगा (5 सही)। कथन 1 और 4 का उन्मूलन: परिच्छेद वैश्वीकरण का विरोध नहीं करता (1 गलत) और न ही स्वदेशी आपूर्ति श्रृंखलाओं की वकालत करता है (4 गलत)। परिणाम: केवल कथन 2, 3 और 5 युक्तियुक्त निहितार्थ हैं। सही उत्तर: (c) केवल 2, 3 और 5

उत्तर समझाने वाला चित्र