UPSC PYQPrelims 2021

Civil Services Examination · प्रश्न 61

नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 1 क्या कोई लोकतंत्र दीर्घ समय तक कल्याणकारी राज्य होने से बच सकता है? जन कल्याण को पूर्ण रूप से बाज़ार पर क्यों नहीं छोड़ा जा सकता है? बाज़ार और लोकतंत्र के बीच अंतर्निहित तनाव विद्यमान है। बाज़ार एक-व्यक्ति-एक-मत (वोट) के सिद्धांत पर कार्य नहीं करते हैं, जैसा कि लोकतंत्र में होता है। कोई व्यक्ति बाज़ार से क्या ले पाता है, यह उसकी प्रतिभा, कौशल, क्रय-शक्ति तथा माँग और आपूर्ति की क्षमता पर निर्भर करता है। बाज़ार व्यक्ति के प्रयासों और कौशल का प्रतिफल देते हैं, और बहुत से लोगों को समाज के निचले पायदान से ऊपर भी उठा सकते हैं, किंतु कुछ लोगों को ऐसे कौशलों के विकास के लिए कभी अवसर ही नहीं मिल पाता है, बाज़ार में जिनकी माँग है; ऐसे लोग सामान्यतः बहुत ग़रीब होते हैं और बहुत अक्षम होते हैं; अथवा इनमें कौशल विकसित करने में काफ़ी समय लगता है। बाज़ार नौकरियाँ सृजित करके अकुशल लोगों की भी सहायता कर सकते हैं, किंतु पूँजीवाद हमेशा से बेरोज़गारी-विस्फोट का साक्षी रहा है। उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. आधुनिक लोकतंत्र बाज़ार की शक्तियों पर निर्भर करते हैं ताकि वे कल्याणकारी राज्य बन सकें। 2. लोकतंत्रों को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक पर्याप्त आर्थिक वृद्धि को बाज़ार सुनिश्चित करते हैं। 3. आर्थिक विकास में पीछे छूट गए लोगों के लिए सरकारी कार्यक्रमों की आवश्यकता है। उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ मान्य है/हैं?

  1. केवल 1 और 3

  2. केवल 3

  3. केवल 2 और 3

  4. 1, 2 और 3

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) केवल 3

व्याख्या

दिया है / अवधारणा: परिच्छेद स्पष्ट करता है कि जन कल्याण को पूर्ण रूप से बाज़ार पर नहीं छोड़ा जा सकता क्योंकि अति-ग़रीब व अक्षम लोग बाज़ार में पीछे छूट जाते हैं और पूँजीवाद में बेरोज़गारी-विस्फोट होते हैं। कथन 1 और 2 का उन्मूलन: बाज़ार और लोकतंत्र के बीच अंतर्निहित तनाव है; लोकतंत्र बाज़ार की कमियों को पूरा करने के लिए कल्याणकारी राज्य बनता है, न कि बाज़ार पर निर्भर होकर (1 व 2 अमान्य)। कथन 3 की पुष्टि: बाज़ार द्वारा पीछे छोड़ दिए गए ग़रीब, अक्षम और बेरोज़गार लोगों की सहायता के लिए सरकारी कल्याणकारी कार्यक्रमों की आवश्यकता होती है (3 मान्य)। परिणाम: केवल पूर्वधारणा 3 मान्य है। सही उत्तर: (b) केवल 3

उत्तर समझाने वाला चित्र