Civil Services Examination · प्रश्न 62
नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश के लिए आपका उत्तर केवल इस परिच्छेद पर ही आधारित होना चाहिए। परिच्छेद – 2 हमारे विद्यालयों में, हम अपने बच्चों को भौतिकी, गणित और इतिहास तथा हमारे पास जो कुछ ज्ञान है, उनके बारे में सब कुछ पढ़ाते हैं जिन्हें जानने की आवश्यकता है। किंतु क्या हम उन्हें देश में महामारी की तरह फैले जातिभेद की कड़वाहट के बारे में, हमारी भूमि के बहुत बड़े हिस्से को ग्रसित करने वाले सूखे के दुष्परिणामों के बारे में, महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता (जेंडर सेंसिटिविटी) के बारे में, विकल्प के रूप में निरीश्वरवाद की संभावना, आदि के बारे में शिक्षा देते हैं? यह भी उतना ही महत्त्वपूर्ण है कि क्या हम उन्हें प्रश्न पूछने की शिक्षा देते हैं, अथवा उन्हें केवल निष्क्रिय रहकर हमारे प्रज्ञान ग्रहण करने की शिक्षा देते हैं? विद्यालय की संवृत (कोकून्ड) दुनिया से निकलकर, अचानक ही, किशोर/किशोरी स्वयं को विश्वविद्यालय की उन्मुक्त दुनिया में पाता/पाती है। यहाँ वह विचारों, प्रभावों और विचारधाराओं के द्वंद्व में बह जाता/जाती है। यह संक्रमण उसके लिए कष्टदायी हो सकता है, जिसे प्रश्न पूछने और राय कायम करने के लिए हतोत्साहित किया गया है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपर्युक्त परिच्छेद के केंद्रीय विचार को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) बेहतर नागरिक बनने के लिए, वर्तमान विश्व व्यवस्था शैक्षिक विषय-वस्तु के अतिरिक्त, सामाजिक और जीवन-साधक कौशल की माँग भी करती है।
दिया है / अवधारणा: विद्यालयों में भौतिकी, गणित और इतिहास जैसे शैक्षिक विषय तो पढ़ाए जाते हैं, किंतु सामाजिक यथार्थ (जातिभेद, सूखा, जेंडर संवेदनशीलता) तथा प्रश्न पूछने व स्वतंत्र राय बनाने के कौशल नहीं सिखाए जाते। विकल्पों की तुलना: उन्मुक्त दुनिया के वैचारिक द्वंद्व का सामना करने के लिए शैक्षिक विषय-वस्तु के साथ-साथ सामाजिक समझ और जीवन-साधक कौशल भी अनिवार्य हैं। उन्मूलन: अभिभावकों की अपेक्षाओं का उल्लेख नहीं है (a गलत); (b) परिच्छेद के विपरीत है; तथा (d) विकल्प (c) की तुलना में परिच्छेद के दोनों पहलुओं (शैक्षिक विषय-वस्तु + सामाजिक व जीवन-साधक कौशल) को पूर्णतः समाहित करता है। परिणाम: कथन (d) केंद्रीय विचार को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है। सही उत्तर: (d) बेहतर नागरिक बनने के लिए, वर्तमान विश्व व्यवस्था शैक्षिक विषय-वस्तु के अतिरिक्त, सामाजिक और जीवन-साधक कौशल की माँग भी करती है।
