Civil Services Examination · प्रश्न 1
परिच्छेद—1 मानव विकास की प्रगति बनाए रखने के सामने सबसे बड़ा खतरा इस रूप में दिखाई देता है कि उत्पादन और उपभोग के स्वरूप में दिनोदिन अधारणीयता बढ़ती जा रही है। वर्तमान उत्पादन मॉडल जीवाश्म ईंधनों पर बहुत अधिक निर्भर हैं। अब हम जानते हैं कि यह स्वरूप अधारणीय है, क्योंकि ये संसाधन सीमित हैं। मानव विकास को सही अर्थों में धारणीय बनाने के लिए आर्थिक संवृद्धि और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के बीच की घनिष्ठ संबद्धता को पृथक् करने की जरूरत है। कुछ विकसित देशों ने पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) का प्रसार कर और सार्वजनिक परिवहन तथा आधारिक संरचना में निवेश कर इनके अति दुष्प्रभावों को कम करना आरंभ कर दिया है। किन्तु अधिकांश विकासशील देशों को परिष्कृत ऊर्जा स्रोत की ऊँची कीमतों और अल्प उपलब्धता के कारण बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। विकसित देशों को चाहिए कि वे विकासशील देशों के धारणीय मानव विकास की ओर जाने में सहायक बनें। निम्नलिखित में से किसके/किनके कारण उत्पादन के स्वरूप में अधारणीयता है? 1. जीवाश्म ईंधनों पर भारी निर्भरता 2. संसाधनों की सीमित उपलब्धता 3. पुनर्चक्रण का प्रसार नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) केवल 1 और 2
मुख्य विचार: परिच्छेद 1 में सीधे उल्लिखित उत्पादन की अधारणीयता के कारणों की पहचान करें। कथन 1 की जाँच: परिच्छेद के अनुसार 'वर्तमान उत्पादन मॉडल जीवाश्म ईंधनों पर बहुत अधिक निर्भर हैं' ⇒ कथन 1 सही है। कथन 2 की जाँच: आगे कहा गया है कि 'यह स्वरूप अधारणीय है, क्योंकि ये संसाधन सीमित हैं' ⇒ कथन 2 सही है। कथन 3 की जाँच: पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) का प्रसार दुष्प्रभावों को कम करने का उपाय है, न कि अधारणीयता का कारण ⇒ कथन 3 गलत है। परिणाम: केवल कथन 1 और 2 सही हैं। सही उत्तर: (a) केवल 1 और 2
