Civil Services Examination · प्रश्न 2
परिच्छेद—1 मानव विकास की प्रगति बनाए रखने के सामने सबसे बड़ा खतरा इस रूप में दिखाई देता है कि उत्पादन और उपभोग के स्वरूप में दिनोदिन अधारणीयता बढ़ती जा रही है। वर्तमान उत्पादन मॉडल जीवाश्म ईंधनों पर बहुत अधिक निर्भर हैं। अब हम जानते हैं कि यह स्वरूप अधारणीय है, क्योंकि ये संसाधन सीमित हैं। मानव विकास को सही अर्थों में धारणीय बनाने के लिए आर्थिक संवृद्धि और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के बीच की घनिष्ठ संबद्धता को पृथक् करने की जरूरत है। कुछ विकसित देशों ने पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) का प्रसार कर और सार्वजनिक परिवहन तथा आधारिक संरचना में निवेश कर इनके अति दुष्प्रभावों को कम करना आरंभ कर दिया है। किन्तु अधिकांश विकासशील देशों को परिष्कृत ऊर्जा स्रोत की ऊँची कीमतों और अल्प उपलब्धता के कारण बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। विकसित देशों को चाहिए कि वे विकासशील देशों के धारणीय मानव विकास की ओर जाने में सहायक बनें। निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : विकसित देश, विकासशील देशों के धारणीय मानव विकास की ओर जाने में सहायक हो सकते हैं 1. कम लागत पर परिष्कृत ऊर्जा स्रोत उपलब्ध करा कर 2. उनके सार्वजनिक परिवहन के सुधार के लिए नाममात्र ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करा कर 3. उन्हें अपने उत्पादन और उपभोग के स्वरूपों को बदलने के लिए प्रोत्साहित कर उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) केवल 1 और 2
मुख्य विचार: परिच्छेद 1 के आधार पर जाँचें कि विकसित देश विकासशील देशों की सहायता कैसे कर सकते हैं। कथन 1: विकासशील देशों को 'परिष्कृत ऊर्जा स्रोत की ऊँची कीमतों और अल्प उपलब्धता' की बाधा है ⇒ कम लागत पर स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना सीधा सहयोग है (कथन 1 सही है)। कथन 2: परिच्छेद में 'सार्वजनिक परिवहन तथा आधारिक संरचना में निवेश' को दुष्प्रभाव कम करने का साधन बताया गया है ⇒ आधिकारिक उत्तर कुंजी में कथन 2 को भी सही माना गया है। कथन 3: केवल स्वरूप बदलने के लिए प्रोत्साहित करने का उल्लेख सहयोग के रूप में नहीं है ⇒ कथन 3 गलत है। परिणाम: आधिकारिक UPSC उत्तर कुंजी के अनुसार कथन 1 और 2 सही हैं (यद्यपि कठोर पाठ-आधारित दृष्टि से केवल कथन 1 का ही प्रत्यक्ष उल्लेख है)। सही उत्तर: (b) केवल 1 और 2
