UPSC PYQPrelims 2022

Civil Services Examination · प्रश्न 11

परिच्छेद—1 "जूते गाँठने जैसे साधारण से काम के लिए हम सोचते हैं कि कोई विशेष प्रशिक्षण-प्राप्त व्यक्ति ही हमारे इस काम को कर सकेगा, लेकिन राजनीति में हम मान लेते हैं कि हर कोई जो मत (वोट) प्राप्त करना जानता है, वह राज्य का शासन करना जानता है। बीमार पड़ने पर हमें एक प्रशिक्षित चिकित्सक की आवश्यकता होती है, जिसकी डिग्री उसकी खास तैयारी और तकनीकी क्षमता की गारंटी होती है—हमारी तलाश यह नहीं होती कि चिकित्सक सबसे सुंदर हो, या सबसे अच्छा वक्ता हो : तो फिर, जब पूरा राज्य ही बीमार है, तो क्या हमें इसकी तलाश नहीं होनी चाहिए कि हमें सबसे बुद्धिमान और सबसे उत्तम व्यक्ति की सेवा और मार्गदर्शन मिले?" निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक इस परिच्छेद के लेखक के संदेश को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिम्बित करता है?

  1. हम मान लेते हैं कि गणतंत्र में कोई भी राजनीतिज्ञ देश का शासन चलाने के योग्य है।

  2. राजनीतिज्ञों को प्रशासन में प्रशिक्षित लोगों में से चुना जाना चाहिए।

  3. हमें कोई ऐसी पद्धति सोच निकालने की जरूरत है, जिससे सार्वजनिक पद से अयोग्यता को दूर रखा जा सके।

  4. चूँकि मतदाता अपने प्रशासकों को चुनते हैं, राज्य का प्रशासन करने की राजनीतिज्ञों की योग्यता पर प्रश्न नहीं उठाया जा सकता।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (C) हमें कोई ऐसी पद्धति सोच निकालने की जरूरत है, जिससे सार्वजनिक पद से अयोग्यता को दूर रखा जा सके।

व्याख्या

मुख्य विचार: जूते बनाने और चिकित्सा के उदाहरण के माध्यम से राजनीति के विषय में लेखक के मुख्य संदेश की पहचान करें। तर्क का विश्लेषण: बीमारी में हम सुंदर या वाक्पटु व्यक्ति के बजाय सक्षम चिकित्सक खोजते हैं, किंतु राजनीति में केवल वोट पाने की कला को शासन की योग्यता मान लेते हैं। विकल्पों की तुलना: विकल्प (a) केवल वर्तमान दोषपूर्ण धारणा को दोहराता है; विकल्प (b) इसे केवल प्रशासनिक प्रशिक्षण तक सीमित करता है; जबकि विकल्प (c) सार्वजनिक पद से अयोग्यता को दूर रखने के मूल संदेश को सटीक रूप से व्यक्त करता है। परिणाम: विकल्प (c) लेखक के संदेश को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिम्बित करता है। सही उत्तर: (c) हमें कोई ऐसी पद्धति सोच निकालने की जरूरत है, जिससे सार्वजनिक पद से अयोग्यता को दूर रखा जा सके।

उत्तर समझाने वाला चित्र