Civil Services Examination · प्रश्न 34
परिच्छेद—2 स्थिर आर्थिक संवृद्धि, उच्चतर साक्षरता और बढ़ते हुए कौशल स्तर के साथ भारतीय मध्यवर्गीय परिवारों की संख्या अत्यधिक तेजी से बढ़ी है। इस संपन्नता के सीधे परिणाम ये हुए हैं कि आहार प्रतिरूपों और ऊर्जा उपभोग स्तरों में बदलाव आए हैं। लोग दुग्ध-उत्पाद, मछली और मांस जैसे उच्चतर प्रोटीन-आधारित आहार लेने लगे हैं, जिन सभी के उत्पादन में अनाज-आधारित आहार के उत्पादन की अपेक्षा कहीं अधिक मात्रा में जल की आवश्यकता होती है। इलेक्ट्रॉनिक और विद्युत् मशीनों/औजारों और मोटर वाहनों के बढ़ते हुए उपयोग के लिए अधिकाधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है, और ऊर्जा के जनन के लिए जल की आवश्यकता होती है। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक इस परिच्छेद के मर्म को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिम्बित करता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) आने वाले वर्षों में भारत में जल प्रबंधन प्रणालियों में नाटकीय बदलाव लाने की आवश्यकता है।
मुख्य विचार: परिच्छेद 2 में मध्यवर्गीय संपन्नता के दोनों परिणामों को जोड़ने वाले मुख्य बिंदु की पहचान करें। प्रभाव 1 — आहार: उच्च प्रोटीन-आधारित आहार (दूध, मछली, मांस) के उत्पादन में 'अनाज-आधारित आहार की अपेक्षा कहीं अधिक मात्रा में जल की आवश्यकता होती है'। प्रभाव 2 — ऊर्जा: मशीनों और वाहनों के लिए अधिक ऊर्जा चाहिए 'और ऊर्जा के जनन के लिए जल की आवश्यकता होती है'। परिणाम: चूँकि दोनों ही बदलाव अंततः जल की भारी माँग की ओर इंगित करते हैं, अतः परिच्छेद का मर्म यह है कि भारत में जल प्रबंधन प्रणालियों में बदलाव की आवश्यकता है। सही उत्तर: (d) आने वाले वर्षों में भारत में जल प्रबंधन प्रणालियों में नाटकीय बदलाव लाने की आवश्यकता है।
