UPSC PYQPrelims 2022

Civil Services Examination · प्रश्न 44

परिच्छेद—2 जनांकिकीय लाभांश का अवसर, जो भारत में शुरू हो चुका है और जिसके और कुछ दशकों तक चलने की संभावना है, एक बहुत बड़ा संभावना-समय है। जनांकिकीय लाभांश बुनियादी तौर पर कार्यकारी आयु जनसंख्या में स्फीति है, जिसका विलोमतः अर्थ है कि अति युवा और अति वृद्ध आयु का सापेक्ष अनुपात, कुछ समय के लिए, गिरावट पर रहेगा। आयरलैंड और चीन के अनुभव से हम जानते हैं कि यह ऊर्जा का स्रोत और आर्थिक संवृद्धि का इंजन हो सकता है। जनांकिकीय लाभांश की प्रवृत्ति किसी देश की बचत दर को बढ़ाने की होती है, क्योंकि किसी भी देश में कार्यकारी आयु जनसंख्या ही मुख्य बचतकर्ता होती है। और चूँकि बचत दर संवृद्धि का महत्त्वपूर्ण चालक होती है, इससे हमारी संवृद्धि दर को बढ़ाने में मदद मिलनी चाहिए। तथापि, जनांकिकीय लाभांश के लाभ कार्यकारी आयु जनसंख्या की गुणवत्ता पर निर्भर होते हैं। और इसका निहितार्थ है शिक्षा, कौशल-अर्जन और मानव पूँजी की महत्ता का स्मरण दिलाना। इस परिच्छेद का सन्दर्भ लेते हुए निम्नलिखित में से कौन-सा/से अनुमान निकाला जा सकता है/निकाले जा सकते हैं? 1. जनांकिकीय लाभांश किसी देश के लिए तेजी से इसकी आर्थिक संवृद्धि दर बढ़ाने के लिए एक अनिवार्य दशा है। 2. उच्च शिक्षा की उन्नति किसी देश के लिए तेजी से इसकी आर्थिक संवृद्धि बढ़ाने के लिए एक अनिवार्य दशा है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों

  4. न तो 1 और न ही 2

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) न तो 1 और न ही 2

व्याख्या

मुख्य विचार: जाँचें कि क्या परिच्छेद कथन 1 और 2 में प्रयुक्त 'अनिवार्य दशा' (essential condition) के दावे का समर्थन करता है। कथन 1 की जाँच: परिच्छेद कहता है कि जनांकिकीय लाभांश 'आर्थिक संवृद्धि का इंजन हो सकता है' और 'संवृद्धि दर को बढ़ाने में मदद मिलनी चाहिए'। सहायक होना इसे 'अनिवार्य दशा' नहीं बनाता ⇒ कथन 1 गलत है। कथन 2 की जाँच: परिच्छेद में सामान्य 'शिक्षा, कौशल-अर्जन और मानव पूँजी' का उल्लेख है, न कि विशेष रूप से 'उच्च शिक्षा' को तीव्र संवृद्धि की अनिवार्य दशा बताया गया है ⇒ कथन 2 गलत है। परिणाम: न तो 1 और न ही 2 निकाला जा सकता है। सही उत्तर: (d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर समझाने वाला चित्र