UPSC PYQPrelims 2022

Civil Services Examination · प्रश्न 51

परिच्छेद—1 किसी आर्थिक संगठन में, मानव को मशीनों की उत्पादकता से लाभान्वित होने का अवसर मिले, तो यह उसे फुरसत के बहुत अच्छे जीवन की ओर ले जा सकती है, और बौद्धिक गतिविधियों तथा रुचियाँ रखने वाले लोगों को छोड़कर, मानव के लिए अधिक फुरसत उबाऊ हो सकती है। अगर फुरसत में जीने वाली जनसंख्या को खुश रहना है, तो इसे आवश्यक रूप से शिक्षित जनसंख्या होनी चाहिए, और आनन्द लेने की दृष्टि से तथा साथ ही साथ तकनीकी ज्ञान की प्रत्यक्ष उपादेयता की दृष्टि से शिक्षित होनी चाहिए। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक इस परिच्छेद के अन्तर्निहित स्वर को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिम्बित करता है?

  1. केवल शिक्षित जनसंख्या ही आर्थिक प्रगति के लाभों का सर्वोत्तम उपयोग कर सकती है।

  2. सभी आर्थिक विकास का लक्ष्य फुरसत का निर्माण होना चाहिए।

  3. किसी देश की शिक्षित जनसंख्या में वृद्धि इसके लोगों को उनमें खुशी की वृद्धि की ओर ले जाती है।

  4. मशीनों के उपयोग को प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि इससे फुरसत में जीने वाली बड़ी जनसंख्या का सृजन हो।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (A) केवल शिक्षित जनसंख्या ही आर्थिक प्रगति के लाभों का सर्वोत्तम उपयोग कर सकती है।

व्याख्या

मुख्य विचार: परिच्छेद 1 में आर्थिक प्रगति (मशीनों की उत्पादकता से प्राप्त फुरसत) और शिक्षा के बीच के मुख्य संबंध को पहचानें। परिच्छेद से प्रमाण: परिच्छेद के अनुसार मशीनों की उत्पादकता से फुरसत मिलती है, किंतु बौद्धिक रुचियों के बिना वह उबाऊ हो सकती है; इसलिए 'अगर फुरसत में जीने वाली जनसंख्या को खुश रहना है, तो इसे आवश्यक रूप से शिक्षित जनसंख्या होनी चाहिए'। अन्य विकल्पों का निराकरण: (b) अतिवादी है; (c) आर्थिक प्रगति की भूमिका छोड़ देता है; (d) शिक्षा की अनिवार्यता छोड़ देता है। परिणाम: विकल्प (a) परिच्छेद के अन्तर्निहित स्वर को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिम्बित करता है। सही उत्तर: (a) केवल शिक्षित जनसंख्या ही आर्थिक प्रगति के लाभों का सर्वोत्तम उपयोग कर सकती है।

उत्तर समझाने वाला चित्र