UPSC PYQPrelims 2022

Civil Services Examination · प्रश्न 62

परिच्छेद—1 अधिकांश लोग, जो अपनी जरूरतों के लिए पर्याप्त धन संचित करने में असफल रहते हैं, सामान्य तौर पर दूसरों की राय से आसानी से प्रभावित हो जाते हैं। वे अपने लिए सोचने का काम समाचार-पत्रों और गपोड़िए पड़ोसियों पर छोड़े रहते हैं। राय पृथ्वी पर सबसे सस्ती वस्तु है। हर किसी के पास, किसी के भी चाहने पर देने के लिए, जो भी उन्हें मानने को तैयार हो, राय का जखीरा तैयार रहता है। जब आप किसी निर्णय पर पहुँचते समय लोगों की राय से प्रभावित होते हैं, तो आप किसी भी उपक्रम में सफल नहीं हो सकेंगे। इस परिच्छेद का मुख्य विचार क्या है?

  1. लोगों को दूसरों की राय से प्रभावित नहीं होना चाहिए।

  2. लोगों को यथासम्भव अधिकाधिक धन संचित करना चाहिए।

  3. लोगों को न तो राय देनी चाहिए, न ही लेनी चाहिए।

  4. लोग किसी भी उपक्रम में सफल हो जाएँगे, अगर वे कोई भी राय बिलकुल न लें।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (A) लोगों को दूसरों की राय से प्रभावित नहीं होना चाहिए।

व्याख्या

मुख्य विचार: परिच्छेद 1 के केंद्रीय संदेश की पहचान करें। परिच्छेद से प्रमाण: परिच्छेद 'दूसरों की राय से आसानी से प्रभावित' होने की आलोचना करता है और निष्कर्ष देता है: 'जब आप किसी निर्णय पर पहुँचते समय लोगों की राय से प्रभावित होते हैं, तो आप किसी भी उपक्रम में सफल नहीं हो सकेंगे।' भ्रामक विकल्पों का निराकरण: विकल्प (d) तार्किक रूप से गलत विलोम (inverse fallacy) है। परिणाम: मुख्य विचार यह है कि लोगों को दूसरों की राय से प्रभावित नहीं होना चाहिए। सही उत्तर: (a) लोगों को दूसरों की राय से प्रभावित नहीं होना चाहिए।

उत्तर समझाने वाला चित्र