Civil Services Examination · प्रश्न 72
परिच्छेद—1 अनुसंधान को प्रोत्साहित करना किसी विश्वविद्यालय के कार्यों में से एक है। समकालीन विश्वविद्यालयों ने अनुसंधान को प्रोत्साहित किया है, न केवल उन मामलों में जहाँ अनुसंधान आवश्यक है, बल्कि सभी प्रकार के पूर्ण अलाभकर विषयों में भी। वैज्ञानिक अनुसंधान संभवतः कभी भी पूरी तरह मूल्यहीन नहीं होता। यह जितना भी मूर्खतापूर्ण और महत्त्वहीन लगे, अनुसंधानकर्ताओं का श्रम जितना भी यांत्रिक और अबौद्धिक हो, एक ऐसा मौका हमेशा ही रहता है कि प्रतिभा के अन्वेषक के लिए उसके परिणाम महत्त्व के हों, जो प्रेरणाहीन किन्तु मेहनती अनुसंधानकर्ताओं द्वारा अपने लिए एकत्रित तथ्यों को किसी सारभूत सामान्यीकरण के आधार के रूप में इस्तेमाल कर सके। किन्तु, जहाँ अनुसंधान मौलिक नहीं है, और सिर्फ विद्यमान सामग्रियों को फिर से व्यवस्थित करने के रूप में बना है, जहाँ इसका उद्देश्य वैज्ञानिक न होकर साहित्यिक या ऐतिहासिक है, तो यह आशंका है कि यह पूरा कार्य निरर्थक बन कर रह जाए। लेखक के अनुसार
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) किसी प्रबुद्ध अन्वेषक के लिए कोई भी अनुसंधान परिणाम महत्त्व का हो सकता है
मुख्य विचार: परिच्छेद 1 में प्रयुक्त संभावना-सूचक शब्दों ('मोका हमेशा रहता है कि परिणाम महत्त्व के हों') पर ध्यान दें। परिच्छेद से प्रमाण: परिच्छेद के अनुसार: 'यह जितना भी मूर्खतापूर्ण और महत्त्वहीन लगे... एक ऐसा मौका हमेशा ही रहता है कि प्रतिभा के अन्वेषक के लिए उसके परिणाम महत्त्व के हों'। अतिवादी विकल्पों का निराकरण: विकल्प (b) और (d) में 'हमेशा ही' का प्रयोग है, जबकि विकल्प (c) में 'महत्त्व का हो सकता है' (can be of value) सटीक रूप से कहा गया है। परिणाम: विकल्प (c) सही है। सही उत्तर: (c) किसी प्रबुद्ध अन्वेषक के लिए कोई भी अनुसंधान परिणाम महत्त्व का हो सकता है
