UPSC PYQPrelims 2024

Civil Services Examination · प्रश्न 31

परिच्छेद—1 "विज्ञान का इतिहास मानव-जाति का वास्तविक इतिहास है।" इस अद्भुत सूक्ति में उन्नीसवीं शताब्दी के लेखक ने विज्ञान को उसकी पृष्ठभूमि से जोड़ा है। अधिकतर सूक्तियों की तरह, इसकी शक्ति, विषमता के द्वारा सत्य के एक पहलू पर बल देने में निहित है, जिसे सुगमता से अनदेखा किया जा सकता है। इस मामले में विज्ञान और मानव-जाति के मध्य संबंधों को अनदेखा करना, और विज्ञान को किसी ऐसे अमूर्त अन्य पक्ष के रूप में मान लेना सहज लगता है, जिसकी कभी-कभी उसके लाभकारी प्रभावों के लिए प्रशंसा की जा सकती है, किन्तु युद्ध की विभीषिका के लिए बारम्बार और सुविधानुसार दोषारोपित किया जाता है। विज्ञान और मानव-जाति को समय-समय पर मनुष्यों की सुविधानुसार पृथक् नहीं किया जा सकता है। तथापि हमने देखा है कि, सुधार के असंख्य अवसरों के बावजूद, सभ्यता के वर्तमान काल के आरम्भिक वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय संघर्ष हावी रहा है। क्या यह विज्ञान की प्रगति का अपरिहार्य परिणाम है या त्रुटि कहीं और है? परिच्छेद के लेखक द्वारा निम्नलिखित में से किसे/किन्हें प्रभावपूर्ण तरीके से संप्रेषित किया गया है? 1. विज्ञान के बिना, मानव-जाति आज तक अस्तित्व में नहीं रह सकती थी। 2. यह विज्ञान ही है जो अंततः मानव-जाति की नियति को निर्धारित करेगा। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों

  4. न तो 1 और न ही 2

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) न तो 1 और न ही 2

व्याख्या

दिया गया / अवधारणा: लेखक का मुख्य तर्क है कि विज्ञान और मानव-जाति अभिन्न हैं तथा विज्ञान को कोई 'अमूर्त अन्य पक्ष' मानकर युद्धों का दोष उस पर नहीं मढ़ा जा सकता। कथन 1 की जाँच: 'विज्ञान का इतिहास मानव-जाति का वास्तविक इतिहास है' सूक्ति दोनों के संबंध को दर्शाती है, यह नहीं कि विज्ञान के बिना मानव का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता ⇒ कथन 1 गलत है। कथन 2 की जाँच: लेखक विज्ञान को मानव से स्वतंत्र भाग्य-निर्माता मानने का खंडन करता है ('या त्रुटि कहीं और है?') ⇒ कथन 2 गलत है। निष्कर्ष: न तो 1 और न ही 2 संप्रेषित किया गया है। सही उत्तर: (d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर समझाने वाला चित्र