Civil Services Examination · प्रश्न 34
परिच्छेद—2 केवल दीर्घ अनुभव से और ऐसे कई समुद्र-तटों पर, जहाँ उसकी भाषा नहीं बोली जाती, वहाँ अपने सौदा को पसारकर बैठने से व्यापारी जान पाएगा कि उसके पास जो संग्रह है उसका मूल्य क्या है, और अपनी पसंद में क्या स्थानीय है और क्या सार्वभौमिक। न्याय, प्रेम और सम्मान, शिष्टाचार जैसे कोमल पदार्थ, और वास्तव में वे सभी चीजें जिन्हें हम चाहते हैं, सभी जगह मान्य हैं, किन्तु वे विविध रूप से गढ़ी जाती हैं और प्रायः अलग तरह से व्यवहार में लाई जाती हैं, और यदि उनसे आपका सामना विदेशी भूमि पर होता है, तो कभी-कभी लगभग पहचानी नहीं जाती हैं, और मूलभूत सामान्य मूल्यों को सीखने की कला संभवतः यात्रा का सबसे बड़ा लाभ है उन लोगों के लिए जो अपने साथियों के बीच सहजता से रहने की इच्छा रखते हैं। उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : 1. यात्रा से मनुष्यों की समझ विकसित होती है। 2. यात्रा से उनको सहायता मिलती है जो मूलभूत सामान्य मूल्यों को सीखना चाहते हैं। 3. एक व्यक्ति जिसे यात्रा का दीर्घ अनुभव है, वह लोगों के मध्य मतभेदों को सुलझा सकता है। उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी मान्य हैं?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) केवल 1 और 2
दिया गया / अवधारणा: परिच्छेद-2 के आधार पर तीनों पूर्वधारणाओं का परीक्षण करें। पूर्वधारणा 1 व 2 की जाँच: यात्रा से विभिन्न संस्कृतियों में मानवीय मूल्यों के व्यवहार का ज्ञान होता है ⇒ मनुष्यों की समझ विकसित होती है (1 मान्य है)। परिच्छेद में स्पष्ट लिखा है कि 'मूलभूत सामान्य मूल्यों को सीखने की कला संभवतः यात्रा का सबसे बड़ा लाभ है' (2 मान्य है)। पूर्वधारणा 3 की जाँच: परिच्छेद 'अपने साथियों के बीच सहजता से रहने' की बात करता है, लोगों के मध्य मतभेद सुलझाने की नहीं ⇒ 3 अमान्य है। निष्कर्ष: केवल पूर्वधारणाएँ 1 और 2 मान्य हैं। सही उत्तर: (a) केवल 1 और 2
