Civil Services Examination · प्रश्न 21
नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इस परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए। परिच्छेद – 1 स्वतंत्र भारत में कृषि क्षेत्र की निराशाजनक वास्तविकताओं में से एक यह रही है, कि इसमें कभी भी उच्च-संवृद्धि की स्थिति नहीं आई, जैसा कि गैर-कृषि अर्थव्यवस्था में हुआ। कृषि के लिए उच्चतम दशकीय संवृद्धि (चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर या CAGR) 1980 के दशक में मात्र 3.5% रही है। यद्यपि 1980 के दशक के दौरान दशकीय संवृद्धि में एक उछाल आया, तथापि उसके उपरान्त कृषि संवृद्धि में अपेक्षाकृत गतिरोध ही बना रहा। यहाँ गैर-कृषि संवृद्धि के, जो कि 1980 से 2000 तक के दशकों में लगातार बढ़ती रही है, ठीक विपरीत एक सुस्पष्ट विषमता दिखाई देती है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, उपर्युक्त परिच्छेद के उपनिगमन को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिंबित करता है ?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) आर्थिक सुधार का लाभ अर्थव्यवस्था के अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा कृषि क्षेत्र में धीमी गति से नीचे पहुँचता है।
मुख्य विचार: 1980 के दशक के बाद कृषि में गतिरोध और 1980 से 2000 के दशक तक गैर-कृषि संवृद्धि में निरंतर वृद्धि से निकलने वाले उपनिगमन (corollary) की पहचान करें। परिच्छेद विश्लेषण: जहाँ 1980 से 2000 के दशकों (आर्थिक सुधारों के दौर) में गैर-कृषि क्षेत्र लगातार बढ़ा, वहीं कृषि क्षेत्र में 1980 के बाद सापेक्षिक गतिरोध रहा। विकल्प उन्मूलन: हरित क्रान्ति (b), यंत्रीकृत कृषि में अन्य देशों से तुलना (c), और ग्रामीण-शहरी प्रवसन (d) का परिच्छेद में कोई आधार नहीं है। निष्कर्ष: आर्थिक सुधार का लाभ अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा कृषि क्षेत्र में धीमी गति से नीचे पहुँचता है। सही उत्तर: (a) आर्थिक सुधार का लाभ अर्थव्यवस्था के अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा कृषि क्षेत्र में धीमी गति से नीचे पहुँचता है।
