Civil Services Examination · प्रश्न 23
नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इस परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए। परिच्छेद – 2 हमारे देश में, हथकरघों को परंपराओं का सातत्य सुनिश्चित करने वाली संस्कृति से समीकृत किया जाता है। यह विचार लोक नीति-निर्माण का भाग बन गया है और राज्य को इस क्षेत्र को बल प्रदान करने के लिए एक वैध आधार प्रदान करता है। किन्तु आज एकल, रैखिक सत्व के रूप में परंपरा की इस धारणा का पुरज़ोर विरोध किया जा रहा है। संस्कृति/परंपरा को एक ख़ास तरीके से परिभाषित करने में प्रभावी आख्यानों को इस रूप में देखा जा रहा है, कि इनसे बड़े वर्गों की पहचान और इतिहास निर्गमित हुए हैं। कम की गई और कभी-कभी बलात् दबाई गई पहचानें इतिहास में अपने उचित स्थान के लिए संघर्ष कर रही हैं। इस पृष्ठपट के सम्मुख, जब हथकरघे को पारंपरिक उद्योग के रूप में प्रोत्साहित किया जाता है, यह आश्चर्यजनक नहीं है कि जनसंख्या का एक बड़ा वर्ग इसकी उपेक्षा करना पसंद करता है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के लेखक द्वारा व्यक्त सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) हथकरघा उद्योग को, सांस्कृतिक विरासत के परिरक्षण से संबद्ध सीमित आख्यान से मुक्त करने की आवश्यकता है।
मुख्य विचार: यह पहचानें कि हथकरघे को केवल 'पारंपरिक उद्योग' के रूप में प्रचारित करने पर जनसंख्या का बड़ा वर्ग उसकी उपेक्षा क्यों करता है। परिच्छेद विश्लेषण: परंपरा को एकल, रैखिक आख्यान मानने का विरोध हो रहा है क्योंकि इसमें कई वर्गों की पहचान दबाई गई; इसलिए हथकरघे को केवल इस सीमित पारंपरिक आख्यान से जोड़ने पर बड़ा वर्ग इसकी उपेक्षा करता है। विकल्प उन्मूलन: विकल्प (b) उसी एकांगी धारणा को दोहराता है; (c) और (d) आधुनिकीकरण व मशीन-निर्मित उत्पादों की बात करते हैं (परिच्छेद से बाहर)। निष्कर्ष: हथकरघा उद्योग को सांस्कृतिक विरासत के परिरक्षण से संबद्ध सीमित आख्यान से मुक्त करने की आवश्यकता है। सही उत्तर: (a) हथकरघा उद्योग को, सांस्कृतिक विरासत के परिरक्षण से संबद्ध सीमित आख्यान से मुक्त करने की आवश्यकता है।
