UPSC PYQPrelims 2025

Civil Services Examination · प्रश्न 3

नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इस परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए। परिच्छेद – 2 नवीकरणीय ऊर्जा के इतिहास से यह सूचित होता है, कि सीखने का एक अति-प्रवण वक्र है, अर्थात्, जितना अधिक उत्पादन होता है, बड़े पैमाने की किफायतों और कार्यकलाप से सीखने के फलस्वरूप लागत उतनी तेज़ी से गिरती है। प्रतिष्ठानों का हरित नवप्रवर्तन मार्ग-आश्रित है : कोई प्रतिष्ठान इसे जितना अधिक करता है, उसके भविष्य में करने की संभावना उतनी ही अधिक होती जाती है। इसका सबसे प्रबल साक्ष्य है सौर ऊर्जा की कीमतों में भारी गिरावट, जो 2010 के दशक में, पूर्वानुमानों को बारंबार झुठलाते हुए, लगभग 90% सस्ती हो गई। शीघ्र प्रारंभ कर, क्रमिक रूप से चलने से, अर्थव्यवस्थाओं को व्यवस्थित होने के लिए अधिक समय मिल जाता है, जिससे उन्हें अधिक विघटन का सामना किए बिना, मार्ग-आश्रित हरित निवेश के लाभों को उठाने का अवसर मिलता है। विलंब से किया जाने वाला, अधिक अव्यवस्थित अंतरण और ज़्यादा महँगा पड़ता है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के केन्द्रीय विचार को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?

  1. हरित संवृद्धि की ओर अंतरण होने के लिए बड़े पैमाने की किफायतें अत्यावश्यक हैं।

  2. आधुनिक प्रौद्योगिकीय प्रगति मार्ग-आश्रित नवप्रवर्तन के साथ गहन रूप से संबंधित है।

  3. वृहद् अर्थव्यवस्थाओं वाले देश, हरित प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए बेहतर स्थिति में होते हैं।

  4. हरित प्रौद्योगिकी विकास के मामले में उचित समय-चयन निर्णायक भूमिका निभाता है।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) हरित प्रौद्योगिकी विकास के मामले में उचित समय-चयन निर्णायक भूमिका निभाता है।

व्याख्या

मुख्य विचार: उस मुख्य निष्कर्ष की पहचान करें जिसकी ओर पूरा परिच्छेद इंगित करता है। परिच्छेद विश्लेषण: चूँकि हरित नवप्रवर्तन मार्ग-आश्रित है, इसलिए 'शीघ्र प्रारंभ कर क्रमिक रूप से चलने से… लाभ उठाने का अवसर मिलता है। विलंब से किया जाने वाला अंतरण ज़्यादा महँगा पड़ता है।' विकल्प उन्मूलन: विकल्प (a) केवल एक सहायक कारण बताता है; (b) सभी आधुनिक प्रौद्योगिकियों पर सामान्यीकरण करता है; (c) बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की बात करता है (परिच्छेद में नहीं)। निष्कर्ष: हरित प्रौद्योगिकी विकास में उचित समय-चयन निर्णायक भूमिका निभाता है। सही उत्तर: (d) हरित प्रौद्योगिकी विकास के मामले में उचित समय-चयन निर्णायक भूमिका निभाता है।

उत्तर समझाने वाला चित्र